टोंक| शहर में रविवार को आध्यात्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला, जब इस्कॉन टोंक सेंटर का उद्घाटन किया गया। कृषि मंडी रोड हटवाड़ा, आंबेडकर स्टेडियम के सामने स्थित इस केंद्र के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धार्मिक उत्साहपूर्वक के साथ भाग लिया। उद्घाटन समारोह में कीर्तन, कथा, नृत्य, आरती और महाप्रसाद वितरण जैसे धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संकीर्तन में शामिल भक्तों ने पूरे परिसर को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में इस्कॉन जयपुर के उपाध्यक्ष भक्ति भूषण गोविंद स्वामी महाराज, आईवाईएफ जयपुर के डायरेक्टर हरि भक्ति प्रभु तथा इस्कॉन चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ ़ प्रभारी हरि भक्ति प्रभु सहित अन्य संतों का सान्निध्य प्राप्त हुआ। संतों ने अपने प्रवचनों के माध्यम से भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। अंत में सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया। इस्कॉन टोंक प्रभारी घनश्याम देव दास ने बताया कि केंद्र के माध्यम से भविष्य में भी नियमित रूप से आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज में सकारात्मकता और आध्यात्मिक जागरूकता बढ़े।