जयपुर में एक हवेली की खुदाई में खजाना मिलने का दावा है। मालिक का आरोप है कि ठेकेदार और उसके साथियों ने करीब 40-45 किलो चांदी की सिल्लियां, सोने के सिक्कों से भरे 14-15 कलश और 8 से 10 हजार पुराने चांदी के सिक्के आपस में बांट लिए। परिवादी का दावा है कि उसके पास दो वीडियो हैं, जिनमें आरोपी यहां मिले खजाने की बात कर रहे हैं। मामला त्रिपोलिया बाजार के विद्याधर का रास्ता की एक हवेली का है। चोरी को लेकर 15 जुलाई को माणक चौक थाने में केस दर्ज कराया गया है। 6 महीने पहले दिया था ठेका: परिवार ने नया निर्माण कराने के लिए डिवाइन-1 एलएलपी के माध्यम से ठेका दिया था। तोड़ाई का काम महेश मल्होत्रा उर्फ छोटू के पास था। परिवादी बापू नगर निवासी राहुल सेठी का कहना है कि ठेकेदार को पहले ही कह दिया था कि दीवारों, नींव या मलबे से कोई कीमती वस्तु मिले तो परिवार को सौंपना होगा। एक मजदूर ने ही खोल राज: रिपोर्ट में आरोप है कि ठेकेदार ने अपने सहयोगियों अनुज, जगदीश, रजनी, रेहान, सुल्तान और पप्पू अजमेरा के साथ मिलकर खजाना गायब कर दिया। जो वीडियो पुलिस के पास हैं इनमें एक अनुज का और दूसरा महेश मल्होत्रा उर्फ छोटू व उसके सहयोगी जगदीश का है। दावा है कि वीडियो में मिली संपत्ति का जिक्रहै। हवेली को तोड़ने वाले मजदूरों में से ही एक ने मालिक को सारा राज बताया। सवा करोड़ से ज्यादा की थी चांदी जानकारी के अनुसार गायब होने वाली चांदी की सिल्लियों और सिक्कों की कीमत आज के बाजार भाव से सवा करोड़ से ज्यादा है। वहीं, गोल्ड के वजन को लेकर फिलहाल कोई अनुमान नहीं है। …. ये खबर भी पढ़िए… जमीन से निकले घड़े में थी सुनहरी-ईंटें, फूल बिखरे थे:ग्रामीण बोले- अजीब लकीरों वाला पत्थर लूट ले गए लोग; पुलिस ने पैर रखकर खजाना बचाया पिछले 24 घंटे से टोंक की एक सुनसान चरागाह भूमि पर ग्रामीणों की भीड़ जमा है। यहां एक रहस्यमयी घड़ा मिला था। जिसे प्रशासन ने ट्रेजरी ऑफिस में रखवाया है। पूरी खबर पढ़िए…