भारत 12 साल बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज हार गया। ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेले गए चौथे टी-20 में इंग्लैंड ने 159 रन का टारगेट सिर्फ 13.5 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसी के साथ पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पिछली टी-20 सीरीज 2014 में जीती थी। वहीं भारत ने 2018-19 के बाद पहली बार लगातार दूसरी टी-20 सीरीज गंवाई। इससे पहले टीम आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज हारकर आई थी। श्रेयस की फिफ्टी, सूर्यवंशी 15 रन बना सके भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन शुरुआत अच्छी नहीं रही। 48 रन तक तीन विकेट गिर गए। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक छोर संभालते हुए 49 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए, लेकिन दूसरे बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वे 10 गेंदों पर 15 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की बॉल पर आउट हुए। तीन टी-20 इंटरनेशनल के बाद वैभव के बल्ले से अब तक सिर्फ 42 रन ही निकले हैं। उन्होंने पहले मैच में 14, दूसरे में 13 रन बनाए थे। शिवम दुबे ने 22, अभिषेक शर्मा ने 16, तिलक वर्मा ने 11, ईशान किशन ने 4, वॉशिंगटन सुंदर ने 5 और अक्षर पटेल ने 1 रन बनाया। इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने 2-2 विकेट लिए। विल जैक्स और आदिल रशीद को एक-एक विकेट मिला। ब्रुक-सॉल्ट ने 146 रन की साझेदारी की 159 रन का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने 13 रन पर पहला विकेट गंवा दिया। अर्शदीप सिंह ने जोस बटलर (8 रन) को आउट किया। इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 68 गेंदों में नाबाद 146 रन की साझेदारी कर मैच एकतरफा बना दिया। ब्रूक ने सिर्फ 35 गेंदों पर नाबाद 79 रन बनाए। उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। ब्रूक ने 225.71 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। फिल सॉल्ट ने 42 गेंदों पर नाबाद 59 रन की पारी खेली। इसमें 9 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। इंग्लैंड ने 37 गेंद रहते टारगेट हासिल कर लिया। पांचवां टी-20 11 जुलाई को साउथैम्पटन में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। मैच का पूरा स्कोरकार्ड… प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव। इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…