भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच शनिवार को वेलिंगटन में खेला जाएगा। मुकाबला सुबह 7:30 बजे से हेनरी स्टेडियम में शुरू होगा। हालांकि मैच तभी होगा, जब बारिश ना हो, लेकिन वेलिंगटन में शनिवार को 60% तक बारिश की संभावना जताई गई है। मैच शुरू होने से 1 घंट पहले से ही पानी गिरने का अनुमान है। इसके बाद पूरे मैच के दौरान भी इसका खतरा बना रहेगा। बारिश के कारण ही भारतीय टीम ने आज का अपना प्रैक्टिस सेशन रद्द कर दिया। वहीं न्यूजीलैंड को वेलिंगटन कॉलेज की इंडोर फैसिलिटी में अभ्यास करना पड़ा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अनशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह। न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डैरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।