राजस्थान के पावर लिफ्टर खिलाड़ी योगेंद्र सोगरवाल और जितेंद्र शर्मा का भारतीय टीम में चयन हुआ है। ये दोनों खिलाड़ी चीन में 9 से 15 मई 2026 तक आयोजित होने वाली एशिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। योगेंद्र सोगरवाल का चयन 93 किलोग्राम वर्ग में हुआ है, जबकि जितेंद्र शर्मा 120 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगे। योगेंद्र सोगरवाल जयपुर से बीपीटी कोर्स के छात्र हैं। जितेंद्र शर्मा अलवर फार्मेसी में बी फार्मा की पढ़ाई कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों को उनके संबंधित संस्थानों से बधाई मिली है। अपेक्स यूनिवर्सिटी के हेड ऑफ द डिपार्टमेंट पीयूष धाकड़ ने योगेंद्र को शुभकामनाएं दीं। वहीं, अलवर फार्मेसी के प्रधानाचार्य और प्रबंधन ने जितेंद्र को बधाई दी। दोनों खिलाड़ी 8 मई को दिल्ली से चीन के लिए उड़ान भरेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों के कोच आशीष जैमन हैं, जो स्वयं एक अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी और पावरलिफ्टिंग इंडिया के कोच हैं। यह जानकारी पावरलिफ्टिंग इंडिया के उपाध्यक्ष विनोद साहू ने दी।