इनर व्हील क्लब बारां ने एक रेस्टोरेंट में 'डांडिया डे' का आयोजन किया। यह कार्यक्रम जिला प्रमुख उर्मिला जैन और अध्यक्ष चंद्रकला सेठी के नेतृत्व में उत्साह से मनाया गया। क्लब की सदस्याएं आकर्षक कपड़ों और डांडिया लुक में पहुंचीं। सभी ने हंसी-खुशी, मनोरंजक खेलों और स्वादिष्ट खाने के बीच आपस में अच्छा समय बिताया। डांडिया गेम में मृदुला मारू ने पहला, शीला गोयल ने दूसरा और सुमन गोयल ने तीसरा स्थान जीता। डांडिया लुक प्रतियोगिता में रेखा दाधीच विजेता रहीं। इस दौरान एक बैठक भी हुई, जिसमें 20-21 अक्टूबर को होने वाले स्पर्श चिकित्सा शिविर की तैयारियों पर बात की गई। सदस्याओं को शिविर को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं। सभी ने शिविर को सफल बनाने का तय किया। कार्यक्रम में सचिव चारू गुप्ता, कोषाध्यक्ष दिव्या जैन, मीडिया प्रभारी ललिता टोंग्या के साथ नीतू गुप्ता, सुलेखा जैन, इंद्रा गालव और रश्मि सोनी समेत कई सदस्याएं शामिल थीं।