चित्तौड़गढ़ | इनरव्हील क्लब ऑफ चित्तौड़गढ़ ने वरिष्ठ सदस्य डॉ. सुशीला लड्ढा का जन्मदिन ऋषि मंगरी गौशाला में सेवा गतिविधि के रूप में मनाया। क्लब अध्यक्ष ऋतु पोखरना के अनुसार कार्यक्रम गौ-सेवा पर केंद्रित रहा। सदस्यों ने सब्जियां काटकर तैयार कीं और गौशाला में गायों को खिलाईं। गौ सम्मान आह्वान अभियान के जिला संयोजक गौरव सोमानी के नेतृत्व में क्लब सदस्यों ने 27 जुलाई को होने वाले अभियान में भागीदारी का संकल्प लिया।