पंचायत समिति सदस्य संघ की प्रदेश अध्यक्ष नारंगी मीना द्वारा शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर को ज्ञापन सौंपे जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। मंत्री के निर्देश पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित कासनियां ने ग्राम पंचायत भूरी पहाड़ी क्षेत्र में फैली गंदगी और कीचड़ की सफाई के लिए 4 सदस्यीय टीम का गठन कर 3 दिन में सफाई कराने के आदेश दिए हैं। कमेटी में सवाई माधोपुर के खंड विकास अधिकारी रमेश मीणा, अतिरिक्त विकास अधिकारी जगदीश मीणा, सहायक अभियंता आनंदी लाल मीणा और कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार मीणा को शामिल किया गया है। टीम को सफाई से पहले और बाद की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कर जियो-टैग करने के निर्देश दिए गए हैं।