बारां| भगवान परशुराम के प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष्य में शहर में आयोजित होने वाली शोभायात्रा को लेकर क्षेत्र में जनसंपर्क किया जा रहा है। बुधवार को ग्राम बामला एवं बामली में विप्र बंधुओं के घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र वितरित किए। इस दौरान कार्यक्रम सह संयोजक आशीष शर्मा, मनोज शर्मा, मुकेश, चेतन शर्मा, वीरेंद्र शर्मा एवं राहुल शर्मा आदि ने समान बंधुओं को आयोजन की जानकारी देकर और अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।