राजधानी में शनिवार को एक साथ दो बड़े आयोजन होने से शहर हाई अलर्ट पर रहेगा। दिन में उपराष्ट्रपति की विजिट और शाम को एसएमएस स्टेडियम में आईपीएल मैच के चलते सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं। पुलिस व्यवस्था में 12 एडिशनल डीसीपी, 8 एसीपी और 17 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल हैं। इनके अलावा 20 सब इंस्पेक्टर, 430 जवान, आधा दर्जन आरएसी कंपनियां, 300 होमगार्ड, ईआरटी, क्यूआरटी, घुड़सवार और स्नाइपर भी तैनात रहेंगे, जो शहर के प्रमुख स्थानों पर निगरानी रखेंगे।