झालावाड़| मोटर गैराज रोड स्थित सर्वोदय ग्रुप ऑफ एजुकेशन के महाराजा प्राइवेट आईटीआई के छात्रों ने थर्मल पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण किया। संस्था निदेशक नईम मंसूरी और हितेश तिवारी के अनुसार इलेक्ट्रीशियन, डीजल मैकेनिक और वेल्डर ट्रेड के छात्रों को बिजली उत्पादन की प्रक्रिया समझाई गई। प्लांट के सहायक अभियंता और तकनीकी कर्मचारियों ने कंट्रोल रूम के माध्यम से कोयले से बिजली उत्पादन की कार्यप्रणाली बताई। प्रधानाचार्य मोहम्मद कासिम ने कहा कि भ्रमण से छात्रों के तकनीकी ज्ञान में वृद्धि हुई। राहुल पाल, नदीम मंसूरी, आसिफ हुसैन, संदीप मेघवाल, दीपराज हाड़ा, छत्रसाल सिंह, ईश्वर गुर्जर, ललित सुमन, आरिफ खान उपस्थित रहे।