55वीं केंद्रीय विद्यालय राजस्थान राज्य रीजनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जालोर के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता 27 से 29 जून तक जयपुर में हुई। जालोर के खिलाड़ियों ने कुल छह पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता से लौटने पर खिलाड़ियों का जालोर पहुंचने पर स्वागत किया गया। खिलाड़ियों ने जीते छह पदक कोच प्रीतम सिंह राठौड़ ने बताया कि उनके सानिध्य में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में दिव्या गोदारा पुत्री रामकिशोर गोदारा, वैष्णवी सिंह पुत्री दिनेश कुमार और मित्तल पुत्री रमेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं आदित्य शर्मा पुत्र चंद्रप्रकाश शर्मा ने रजत पदक हासिल किया। भानु प्रताप सिंह पुत्र पूरण सिंह और गरिमा बिश्नोई पुत्री रामलाल बिश्नोई ने कांस्य पदक अपने नाम किए। जालोर पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत प्रतियोगिता से लौटने पर खिलाड़ियों का जालोर पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। विशेष उपलब्धि के रूप में दिव्या गोदारा ने लगातार पांचवीं बार पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाया। वहीं मित्तल और वैष्णवी सिंह ने अपना दूसरा पदक हासिल किया। खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं इस उपलब्धि पर केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोपाल मीणा, खेल प्रभारी बाबूलाल मीणा, लक्ष्मण गोदारा, चंद्रप्रकाश शर्मा, रमेश कुमार, रामलाल मीणा और पूरण सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।