जयपुर एयरपोर्ट पर उस वक्त बॉलीवुड का रंग देखने को मिला, जब एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ब्लैक मास्क में कूल अंदाज में नजर आए। वहीं सोनल चौहान ने यात्रियों के साथ सेल्फी खिंचवाकर फैंस का दिल जीत लिया, जिससे एयरपोर्ट पर स्टार्स की मौजूदगी ने खास माहौल बना दिया। रविवार को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बॉलीवुड सितारों की लगातार आवाजाही से खासा उत्साह देखने को मिला। सिद्धांत चतुर्वेदी, हुसैन कुवाजेरवाला, जुबिन नौटियाल और सोनल चौहान की मौजूदगी ने एयरपोर्ट को पूरी तरह ग्लैमरस बना दिया। सबसे पहले अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी एयरपोर्ट पर ब्लैक मास्क में नजर आए। गली बॉय से पहचान बनाने वाले सिद्धांत ने बंटी और बबली 2 और गहराइयां जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से खास पहचान बनाई है। एयरपोर्ट पर उन्होंने फैंस से अपील की है कि बिना मास्क के वीडियो न बनाएं। वे जयपुर में आयोजित एक कॉलेज इवेंट में शामिल होने पहुंचे हैं। हुसैन कुवाजेरवाला ने एयरपोर्ट पर फैंस का किया अभिवादन टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोकप्रिय चेहरा हुसैन कुवाजेरवाला भी एयरपोर्ट पर नजर आए। उन्होंने कुमकुम - एक प्यारा सा बंधन से घर-घर में पहचान बनाई। इसके अलावा वे इंडियन आइडल, नच बलिए, शाबाश इंडिया और डांस प्रीमियर लीग जैसे शो होस्ट कर चुके हैं। एयरपोर्ट पर उन्होंने फैंस का अभिवादन करते हुए मुस्कुराकर मुलाकात की। सिंगर जुबिन नौटियाल की एंट्री ने भी फैंस को किया उत्साहित सिंगर जुबिन नौटियाल की एंट्री ने भी फैंस को उत्साहित कर दिया। उनकी आवाज में गाए लुट गए, तुम ही आना और राता लंबियां जैसे सुपरहिट गाने आज भी युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। एयरपोर्ट पर कई प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी लेने का मौका नहीं छोड़ा। पिंक कलर की ड्रेस में आकर्षक दिखी सोनल चौहान दोपहर में अभिनेत्री सोनल चौहान जयपुर से मुंबई के लिए रवाना होती नजर आईं। वे पिंक कलर की ड्रेस में बेहद आकर्षक दिख रही थीं। सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान सह-यात्रियों ने उनके साथ सेल्फी क्लिक करवाई। सोनल ने जन्नत से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और बुद्धा होगा तेरा बाप सहित कई फिल्मों में काम किया है। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और सादगी दोनों ही दर्शकों को प्रभावित करती हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर स्टार्स का जलवा पूरे दिन एयरपोर्ट पर सितारों की मौजूदगी के चलते माहौल उत्साह से भरा रहा। फैंस अपने पसंदीदा कलाकारों की एक झलक पाने और उनके साथ तस्वीरें लेने के लिए उत्साहित नजर आए।