जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से कार जा घुसी। हादसे में करौली के सपोटरा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर (SI) हनुमान मीणा (55) की मौत हो गई, जबकि 2 कॉन्स्टेबल सहित तीन लोग घायल हैं। सभी घायलों को दौसा के जिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। हादसा शनिवार सुबह करीब 5 बजे जयपुर ग्रामीण के आंधी थाना क्षेत्र में नांगल बेला गांव के पास (चैनल नंबर 39) हुआ। पुलिस ने आशंका जताई कि सुबह-सुबह कार ड्राइवर को झपकी आ गई होगी, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई है। हादसे के बाद की PHOTOS… सुबह 5 बजे हादसा घायल रामनरेश मीणा ने बताया- कार सवार एसआई हनुमान मीणा सवाईमाधोपुर के चकेरी कुंडेरा के रहने वाले थे। कार में हनुमान के साथ कजोड़ जाट, रामराज बैरवा और रामनरेश मीणा भी सवार थे। ये तीनों लोग घायल हुए हैं। कार ड्राइवर सुरक्षित है। कजोड़ जाट और रामराज बैरवा कॉन्स्टेबल हैं। इनकी भी तैनाती सपोटरा थाने में ही है। नींद में थे कार सवार रामनरेश मीणा के अनुसार, केस के सिलसिले में मेरठ गए थे। दिल्ली होते हुए लौट रहे थे। रात करीब 2 बजे दिल्ली के आसपास हम सबने खाना खाया था। मैं, कजोड़ जाट और रामराज बैरवा पीछे बैठे थे। थोड़ी ही देर बाद हमलोगों को नींद आ गई थी। एसआई हनुमान मीणा आगे ड्राइवर के बगल में बैठे थे। आंधी थाना इंचार्ज गोपाल सिंह ने बताया- कार में सपोटरा (करौली) थाने के पुलिसकर्मी सवार थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज स्पीड कार आगे चल रहे ट्रेलर में घुस गई। आशंका जताई जा रही है कि कार ड्राइवर को झपकी आ गई होगी। इसकी वजह से हादसा हुआ है। यह भी हो सकता है कि आगे चल रहे ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने से कार टकरा गई होगी। ----- राजस्थान में सड़क हादसे की यह खबर भी पढ़िए… SUV ने भाई-बहन, भांजे को रौंदा, तीनों की मौत; बाइक को 150 मीटर दूर तक घसीटता ले गया तेज रफ्तार SUV कार भाई-बहन और भांजे को रौंदती हुई निकल गई। मां-बेटा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि इलाज के दौरान हॉस्पिटल में मामा की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...