भगवान परशुरामजी के जन्मोत्सव की लेकर तैयारियां को लेकर आज पोस्टर विमोचन किया। 19 अप्रैल को होने वाले इस विशाल कार्यक्रम के लिए आज प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश जी को मोती डूंगरी मंदिर जाकर निमंत्रण दिया। भगवान परशुराम जन्मोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारी मनीष मुदगल ने बताया आज विप्र महासभा चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से एसएमएस हॉस्पिटल, ट्रोमा सेंटर और अन्य सभी निजी हॉस्पिटल्स में पोस्टर विमोचन कर सभी को कार्यक्रम में आमंत्रित किया। इससे पहले मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचकर विप्र महासभा के संस्थापक सुनील उदेईया, प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र भारद्वाज,बीएम शर्मा, डॉ सोमेंद्र सारस्वत, डॉ. सुमित तिवाड़ी और परशुराम सेना अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी सभी ने भगवान श्रीगणेशजी को निमंत्रण दिया। मुदगल ने बताया - 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मुख्य कार्यक्रम जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेशभर से साधु-संत और महंत पधारेंगे और भगवान परशुरामजी का विधि-विधान से पूजन करेंगे। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों सहित तमाम ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। 251 मातृ शक्तियों की ओर से इस दिन भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।