जयपुर में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति को लेकर भास्कर समाधान सेगमेंट में रोज नई समस्याएं सामने आ रही हैं। कहीं सड़कों पर गड्ढे हैं, तो कहीं कचरे के ढेर और बदहाल पब्लिक टॉयलेट आमजन की परेशानी बढ़ा रहे हैं। इन शिकायतों से शहर की जमीनी हकीकत सामने आ रही है, वहीं कई मामलों में प्रशासन की धीमी कार्रवाई भी लोगों की नाराजगी का कारण बन रही है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस मंच के जरिए उठाई गई कई समस्याओं का समाधान भी हो रहा है। आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। क्षेत्र की गली नंबर 3 में रोड की हालत खराब जयपुर के लक्ष्मी नारायणपुरी इलाके से ज्योति खींची ने 'भास्कर समाधान' पर गली नंबर 3 की समस्या पोस्ट की है। ज्योति ने लिखा कि, इस क्षेत्र में रोड के बीच में कई सारे गड्ढे हो रहे है। जिसके कारण वहां ने निकलने में काफी असुविधा होती है। इसी के साथ लोगों को वाहन निकालने में भी काफी परेशानी होती है। 200 फिट बायपास रोड से कचरे की समस्या मुरलीपुरा के 200 फिट बायपास रोड के यादव नगर से अन्नू ने बताया कि, यहां के खाली प्लॉट में सालों से कचरा पड़ा हुआ है। बारिश के दिनों में परेशानी और भी बढ़ जाती है। लोगों को कई तरह की बिमारियों का खतरा रहता है।
पोल लगाने के लिए बीच रोड पर गड्ढा चांदपोल इलाके से राजकुमार भारद्वाज ने लिखा कि, गोविंद रावजी के रास्ते में सकरी गली होने के कारण आना-जाना मुश्किल होता है। इसी के साथ वहाँ पर बीच सड़क पर खंबा लगाने के लिए गड्ढा खोद दिया है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
पब्लिक टॉयलेट की टाइल्स टूटी बजाज नगर के रेल्वे स्टाफ क्वार्टर्स क्षेत्र से पंकज ने बताया कि, प्लैटफॉर्म नंबर 2 के पास बने पब्लिक टॉयलेट की हालत काफी खराब है। वहां लगी टाइल्स पूरी तरह से टूट गई है। इसी के साथ साफ-सफाई भी नहीं की जाती है।
सड़क की समस्या का हुआ समाधान मानसरोवर इलाके के मांग्यावास रोड, राजीव विहार A से डॉ. विकास ने रोड की समस्या के बारे में पोस्ट किया था। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सड़क का निर्माण करवा दिया है। जिससे इलाके को लोगों को काफी आराम मिला है।
जयपुर के रामगढ़ मोड़ इलाके से पंकज उपाध्याय ने 'भास्कर समाधान' पर इलाके में रोड पर हो रहे गड्ढे के बारे में पोस्ट किया था। पंकज ने बताया था कि, 1 महीने से नाले की कवर टूटा हुआ है। जिसके कारण गड्ढा बन गया है। जो की कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। समस्या पोस्ट होने के बाद इसके समाधान के चलते पट्टियां रखवा दी गई है।
आज के 'पब्लिक के स्टार' बने लोकेश कुमावत रामगढ़ मोड़ इलाके से पंकज उपाध्याय ने रोड पर हो रहे गड्ढे के बारे में पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने 1 महीने से नाले का कवर टूटा होने की समस्या बताई थी। जिसके बाद नगर निगम के XEN, हवामहल जोन ने तुरंत एक्शन लिया। और फेरो कवर को ठीक करवा दिया है। जिससे इलाके के लोगों को काफी राहत मिली है।
पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।
अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में सीवर, जलभराव और गंदगी से जनता परेशान:भास्कर समाधान पर मिल रही शिकायतें, नाले की टूटी पट्टियां हटाई, हरेंद्र सिंह बने पब्लिक के स्टार 2.जयपुर में सीवर-नाली और सफाई की समस्याएं उजागर:भास्कर समाधान पर की शिकायतों पर एक्शन, हरेंद्र सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.जयपुर में पार्क से सड़क तक समस्याओं का अंबार:शहर में हादसे का खतरा, कहीं टूटी सड़क; ‘भास्कर समाधान’ से मिली राहत 4.जयपुर के सूरजपोल बाजार की टूटी सड़क ठीक हुई:पाइपलाइन, नाली और लाइट की समस्याओं पर लिया एक्शन, हरेंद्र सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार' 5.दुर्गापुरा में 5 दिन से रोड लाइट बंद:बालाजी मंदिर का रास्ता कीचड़ से ब्लॉक, JEN ओ.पी. मिश्रा बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ 6.जयपुर में उठीं सीवर, सफाई और सड़क की समस्याएं:शिकायतों पर पार्क सफाई और स्ट्रीट लाइट हुई चालू, राहुल अग्रवाल बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ 7.जयपुर में बंद स्ट्रीट लाइट, जाम सीवर से जनता परेशान:भास्कर समाधान में उठीं शहर की समस्याएं, पप्पू गोयर बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.जयपुर में कचरा, सीवर और जलभराव की उठीं समस्याएं:भास्कर समाधान से मिली जनता को राहत, नवल किशोर बने ‘पब्लिक के स्टार’ 9.जयपुर में टूटी सड़क और जाम नालियों से जनता परेशान:भास्कर समाधान पर आ रही शिकायतें, दो जगह सफाई और सीवर लाइन दुरुस्त 10.पांच बत्ती में दिन में भी जलती रहीं स्ट्रीट लाइट:घाटगेट में जाम सीवर से सड़क पर बहा गंदा पानी; शिकायत के बाद झोटवाड़ा और सूरज नगर में सीवर लाइन दुरुस्त