जयपुर में बदमाशों ने राइड बुक कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। राइडर को ऑफलाइन बुक कर बदमाश 15 KM दूर अपने साथ ले गया। सुनसान जगह पहले से मौजूद अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर बाइक-मोबाइल छीनकर फरार हो गए। मामले में खोह नागोरियान थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रही है। हेड कॉन्स्टेबल हरि सिंह ने बताया- दौसा के महवा निवासी सचिन मीना (20) के साथ लूट की वारदात हुई है। शिकायत में बताया- रात करीब 12 बजे गांधी नगर रेलवे स्टेशन से एक लड़के ने ऑफलाइन बाइक राइड बुक की। राइडर को गांधी नगर रेलवे स्टेशन से 15 KM दूर जेएनयू हॉस्पिटल ले आया। हॉस्पिटल से कुछ दूरी पर सुनसान जगह युवक के साथी पहले से खड़े मिले। कस्टमर बने बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर राइडर के साथ मारपीट की। फिर उसकी जेब में रखे 5 हजार रुपए, मोबाइल व बाइक छीनकर तीनों बदमाश फरार हो गए। खोह नागोरियान थाने पहुंचकर पीड़ित बाइक राइडर ने शिकायत दर्ज करवाई।