जयपुर के एक होटल में बिजनेसमैन के सुसाइड का मामला सामने आया है। होटल रूम में वह फंदे से लटका मिला। तीन दिन पहले ही वह होटल में ठहरा था। आदर्श नगर थाना पुलिस ने रविवार दोपहर SMS हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। SHO (आदर्श नगर) मनीष गुप्ता ने बताया कि मानव छावड़ा (32) ने होटल में चद्दर से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वह राजापार्क का ही रहने वाला था। 3 दिन पहले उसने राजापार्क के गली नंबर-2 में होटल साहिब में रूम लिया था और यहां ठहरा हुआ था। शनिवार-रविवार की रात मानव ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वह चश्में का बिजनेस करता था। रविवार दोपहर करीब 1 बजे तक कमरे से बाहर नहीं आने पर होटल स्टाफ को शक हुआ। स्टाफ की सूचना पर आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में गेट तोड़कर अंदर जाने पर मानव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। कोर्ट में विचाराधीन था मामला पुलिस जांच में सामने आया है कि शुक्रवार को कोर्ट में उसकी तारीख थी। रुपयों के लेनदेन को लेकर मृतक का कोई पुराना मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कयास लगाया जा रहा है कि वह पत्नी से तलाक को लेकर परेशान चल रहा था। अवसाद में आकर ऐसा कदम उठाया होगा।