जयपुर के एक बाजार में ओवर स्पीड कार तीन बाइकों को टक्कर मारते हुए निकली। इससे पहले कार सवार युवकों का बाजार में लोगों से झगड़ा हुआ। उनकी कार से जाम लगने पर लोगों ने उन्हें टोका था। इस पर वे नाराज हो गए मारपीट कर कार को तेज स्पीड में ले जाकर भाग गए। दुकान के बाहर लगे CCTV फुटेज में कार सवार झगड़ा करते नजर आ रहे है। मामला मालपुरा गेट थाने का है। SHO (मालपुरा) उदयभान यादव ने बताया- मार्केट के अंदर रास्ता बहुत ही सकड़ा होने के कारण गाड़ियां फंस जाती है। कार के निकलते समय सड़क किनारे दुकानों के बाहर खड़ी दो-तीन बाइक टच हो गई। फुटेज के आधार पर मामला दिखवाया जा रहा है। कार से जाम लगने पर टोका तो की मारपीट पुलिस ने बताया कि सांगानेर के गोविन्द विहार निवासी जोगेन्द्र सहित अन्य लोगों ने मालपुरा गेट थाने में शिकायत दी। पीड़ित जोगेन्द्र ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7:30 बजे वह इंडिया गेट के शताब्दी नगर स्थित मार्केट में किसी काम से गए थे। मार्केट में एक घुमाव पर स्विफ्ट कार की वजह से जाम लगा हुआ था। लोगों ने टोका तो युवक कार से उतरकर धमकाने लगे। कार से लाठी-डंडे निकालकर धमकाने लगे। इसके बाद मारपीट कर भाग गए। भागते समय उनके साथी ने ओवर स्पीड में कार को दौड़ाया, जिससे सड़क किनारे खड़ी तीन बाइक को टक्कर मार दी। एक बाइक सवार पति-पत्नी (जोगेन्द्र-बीना) चपेट में आए गए। बाजार में एक दुकान के बाहर लगे CCTV फुटेज में कार सवारों की पूरी करतूत कैद हो गई।