सीबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट बुधवार को घोषित कर दिया गया। रिजल्ट में कुल 85.20% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। अजमेर रीजन में 86.78 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। 10वीं का रिजल्ट अप्रेल में जारी हुआ था। अब 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया है। 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 20 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थी। रिजल्ट आने के बाद जयपुर में स्टूडेंट्स उत्साहित नजर आए। स्टूडेंट्स का इंजीनियरिंग और एमबीबीएस की तरफ ज्यादा रुझान देखने को मिला। बजाज नगर निवासी आयुषी गोयल के ह्यूमेनिटीज में 99 प्रतिशत अंक मिले है। पॉलिटिकल साइंस और म्यूजिक में 100 अंक मिले हैं। जयपुर की समृद्धि अग्रवाल के 97.8 प्रतिशत मार्क्स आए हैं। उन्होंने राजनीति विज्ञान में 100 नंबर प्राप्त किए हैं। जयपुर के स्टूडेंट योग जैन ने CBSE 12वीं में कॉमर्स स्ट्रीम में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए। योग ने बताया- परीक्षा के दौरान डेंगू हो गया था। चार दिन तक अस्पताल में रहा। वार्ड में रहकर भी पढ़ाई की। छात्राओं ने मारी बाजी राजस्थान में 88118 बच्चों ने 12वीं की एग्जाम दी थी। इनमें से 50,354 छात्र और 37 हजार 564 छात्राएं थीं। इसमें 42 हजार 427 छात्र और 34 हजार 42 छात्राएं पास हुई हैं। यानी छात्रों का रिजल्ट 84.26% और छात्राओं का रिजल्ट 90.14% रहा है। ऐसे चेक करें रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं। "Senior School Certificate Examination (Class XII) Results 2026" लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें। रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें। परीक्षा में डेंगू हुआ, चार दिन अस्पताल रहा, वार्ड में की पढ़ाई जयपुर के स्टूडेंट योग जैन ने CBSE 12वीं में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए। योग ने बताया कि परीक्षा के दौरान मुझे डेंगू हो गया था। चार दिन तक मैं अस्पताल में रहा। वार्ड में रहकर भी पढ़ाई की। योग ने सफलता का श्रेय पिता अरविंद जैन, माता राजुल जैन और बड़े भाई भाविक को दिया। पढ़ाई के दौरान मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाई। उन्होंने कहा-मैं इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के क्षेत्र में फ्यूचर बनाना चाहता हूं