जयपुर सेंट्रल जेल में रविवार सुबह RAC जवान के खुद को गोली मारने का मामला सामने आया है। जेल के टावर पर वह सिक्योरिटी ड्यूटी पर तैनात था। जेल के बाहर बने अस्थाई बैरक में सर्विस राइफल से चली गोली उसके सीने में लगी मिली। लालकोठी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शव को रखवाया है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। SHO (लालकोठी) प्रकाश राम विश्नोई ने बताया- आरएसी की 10वीं बटालियन के जवान गिरधारी की गोली लगने से मौत हुई है। वह पिछले काफी समय से जयपुर सेंट्रल जेल में टावर पर सिक्योरिटी ड्यूटी पर तैनात थे। रविवार दोपहर सुबह 11 बजे गिरधारी जेल के बाहर बने अस्थाई बैरक में थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर बाहर तैनात अन्य जवान दौड़कर अंदर पहुंचे। देखने पर जवान गिरधारी लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था। उसकी ही सर्विस राइफल से चली गोली गिरधारी के सीने में लगी हुई थी। जेल स्टाफ की ओर से तुरंत गंभीर हालत में गिरधारी को SMS हॉस्पिटल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में जुटी पुलिस पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में लग रहा है जवान गिरधारी ने खुद को गोली मारने के लिए राइफल को जमीन पर टिकाया। राइफल के बैरल को छाती पर लगाकर टिगर दबा दिया। जिससे उसके सीने में गोली जा लगी। हालांकि, पुलिस की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थित क्लियर होना बताया जा रहा है।