जयपुर शहर में नागरिक सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याएं लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। भास्कर समाधान ऐप पर सड़क, सीवर और आवारा पशुओं से जुड़ी शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। कई शिकायतों पर अब तक कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। वहीं, एक मामले में विभाग ने कार्रवाई कर समस्या का समाधान भी किया है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।) सड़क, सफाई और जलभराव की समस्या का हुआ समाधान नेहरू नगर के कंवरपाल सिंह ने भास्कर समाधान पर शिकायत पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में लंबे समय से सफाई नहीं हो रही थी। सड़क टूटी हुई थी और बारिश का पानी भरने से लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्कूल के पास होने के कारण बच्चों और राहगीरों को भी दिक्कत होती थी। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में सफाई करवाई, सड़क की स्थिति में सुधार किया और जलभराव की समस्या का समाधान कराया। शिकायतकर्ता कंवरपाल सिंह ने स्वयं पोस्ट पर कमेंट कर समस्या के समाधान की पुष्टि की। आज के पब्लिक के स्टार: मनोज मुद्गल भास्कर समाधान के तहत आज के पब्लिक के स्टार मनोज मुद्गल रहे। नेहरू नगर में सड़क, सफाई और जलभराव की शिकायत सामने आने के बाद उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित टीम से समन्वय किया। उनके प्रयासों से समस्या का समाधान हुआ और क्षेत्रवासियों को राहत मिली। शास्त्री नगर में विशाल पेड़ की समस्या का हुआ समाधान शास्त्री नगर निवासी अर्पित ने मकान नंबर 5-ख-11 के सामने लगे विशाल सफेदा के पेड़ की शाखाएं मकानों की ओर बढ़ने की शिकायत भास्कर समाधान ऐप पर पोस्ट की थी। पेड़ की बड़ी शाखाओं के कारण हादसे का खतरा बना हुआ था और तेज हवा चलने पर लोगों में डर बना रहता था। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने मौके पर पहुंचकर पेड़ की आवश्यक छंटाई कर दी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने ऐप पर समस्या के समाधान की पुष्टि की। स्थानीय लोगों ने समय पर कार्रवाई के लिए विभाग और भास्कर समाधान की पहल की सराहना की। जैसिंहपुरा खोर में जर्जर सड़क से आवागमन मुश्किल शिकायतकर्ता भरत सिंह ने बताया कि जयपुर-आगरा रोड स्थित जैसिंहपुरा खोर के लालू नगर, रोहित नगर में होली इंटरनेशनल स्कूल के पास सड़क लंबे समय से टूटी हुई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ जमा होने से दोपहिया वाहन फिसलने का खतरा बना रहता है। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। शिकायत के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं की गई। 100 फीट रोड पर तीन दिन से उफन रही सीवर लाइन शिकायतकर्ता डॉ. कमल सैनी ने बताया कि श्रीनागरिया स्थित 100 फीट रोड पर पिछले तीन दिनों से सीवर लाइन का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। बदबू के कारण आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। सड़क पर पानी भरने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। भगवती नगर प्रथम में आवारा गायों का रोजाना जमावड़ा शिकायतकर्ता डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि भगवती नगर प्रथम में हर शाम बड़ी संख्या में निराश्रित गायें एकत्र हो जाती हैं। गोबर और बदबू के कारण कॉलोनीवासियों को परेशानी होती है। कई बार गायें सड़क पर बैठ जाती हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने नगर निगम से नियमित कार्रवाई कर आवारा पशुओं को हटाने की मांग की है। झालाना डूंगरी में बार-बार ओवरफ्लो हो रही सीवर लाइन शिकायतकर्ता अमित ने बताया कि शांति पथ, आचार्य तुलसी सर्किल, झालाना डूंगरी में सीवर लाइन बार-बार ओवरफ्लो हो जाती है। विभाग अस्थायी मरम्मत कर देता है, लेकिन कुछ ही दिनों बाद समस्या फिर शुरू हो जाती है। सड़क पर गंदा पानी फैलने से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने सीवर लाइन की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में निगम उपायुक्त बनीं 'स्टार ऑफिसर':वैशाली नगर में जानलेवा टूटा ढक्कन बदला, एक महीने से खुला सीवर चैंबर दुरुस्त 2. दादी का फाटक अंडरपास बना तालाब:कनक विहार में अंधेरे का संकट; पार्षद ने दूर की वार्ड की दिक्कतें 3.जयपुर में जनता की आवाज बनीं सुर्खियां:उपायुक्त सुनील बैरवा ने कराया गड्ढे का समाधान, आदर्श नगर में 1 महीने से अटका काम हुआ पूरा 4.जयपुर के जयसिंहपुरा खोर में उफनता सीवर:जवाहर नगर में सालों से कीचड़, लाल डूंगरी के पास जर्जर श्मशान घाट और गांधी नगर में सड़क टूटी 5.जनसमस्याओं की सुनवाई से समाधान तक:जयपुर में ‘भास्कर समाधान’ बना जनता की आवाज, मनोज मुदगल को मिला ‘पब्लिक का स्टार’ का सम्मान 6.जयपुर में माविका चौराहे पर चमकी सड़कें:खातीपुरा में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा, सांगानेर की कॉलोनी में मुख्य रोड ऊंची और गलियां नीची होने से जलभराव 7.हनुमान वाटिका में 1 साल से टूटी रोड:मानसरोवर में बीच सड़क पर गैस पाइपलाइन का टैंक, पानी के संकट पर पार्षद शिव सोनी ने लिया एक्शन 8.कचरा, जलभराव और टूटी सड़कें बनी बड़ी समस्या:‘भास्कर समाधान’ पर उठी नागरिकों की आवाज, बनी पार्क और सांगानेर में हुआ समाधान 9.जयपुर में 'भास्कर समाधान' का असर:हरमाड़ा और विद्याधर नगर में चमकीं बंद पड़ी रोड लाइटें, शिकायत के महज 24 घंटे के अंदर जागा प्रशासन 10.जयपुर में कीचड़, धूल और अंधेरे से जनता परेशान:भास्कर समाधान से जनता को मिली राहत, शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासन