जयपुर शहर में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लगातार लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई हैं। कहीं स्ट्रीट लाइट खराब होने से गलियां अंधेरे में डूबी हैं, तो कहीं सड़कें खुदी पड़ी होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। वहीं, सार्वजनिक परिवहन में भीड़ और सीवर ओवरफ्लो जैसी समस्याएं लोगों के लिए नई चुनौती बन रही हैं। हालांकि, ‘भास्कर समाधान’ के जरिए उठाई गई कुछ समस्याओं पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर राहत भी पहुंचाई है। इसके बावजूद कई क्षेत्रों में अब भी समाधान का इंतजार बना हुआ है। आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। देव नगर में रोड लाइट की समस्या जयपुर शहर के सांगानेर क्षेत्र के देव नगर से मनीष कुमार अग्रवाल ने लिखा कि, रामपुरा रोड पर एक पानी की टंकी है। जिसके पास में लगी स्ट्रीट लाइट खराब है। जिसके कारण गली में अंधेरा रहता है और लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। पाइप लाइन के लिए खोदी रोड झोटवाड़ा के सदगुरु मार्ग से जतिन खंडेलवाल ने बताया कि, पिछले साल किसी लाइन को जमीन में डालने के लिए रोड को खोदा गया था। जिसके बाद काम करने वाली टीम रोड को बिना ठीक करे चली गई। तब से लेकर आज तक ये रोड ऐसी ही पड़ी हुई है। यहां से आने-जाने में वाहन चालकों और लोगों को काफी परेशानी होती है। JCTCL की बसों में भीड़ की समस्या दादी का फाटक क्षेत्र में जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (JCTCL) की बसों में अत्यधिक भीड़ की शिकायत सामने आई है। यात्रियों का कहना है कि बसों की संख्या कम होने के कारण लोगों को खड़े होकर सफर करना पड़ता है और रोजाना आवागमन मुश्किल हो गया है। क्षेत्र में हर तरफ सीवर का बदबू सांगानेर क्षेत्र के कीरो की ढाणी से राज ने बताया कि, सड़क पर सीवर का पानी बह रहा है। इलाके में सीवर ओवरफ्लो होने के कारण सड़क पर गंदगी और बदबू हो रही है। इसी के साथ लोगो को बीमारियों का भी डर बना हुआ है। सीवर की समस्या का हुआ समाधान सोडाला से महेश रावत ने भास्कर समाधान पर पोस्ट कर बताया कि, जमना नगर में सीवर लाइन ओवरफ्लो होकर रोड पर बह रही है। जिसके बाद संबंधित विभाग ने तुरंत कार्रवाई कर समस्या का समाधान करवा दिया है। जिससे लोगों को काफी आराम मिला है। जयपुर के रामगढ़ मोड़ इलाके से पंकज उपाध्याय ने 'भास्कर समाधान' पर इलाके में रोड पर हो रहे गड्ढे के बारे में पोस्ट किया था। पंकज ने बताया था कि, 1 महीने से नाले की कवर टूटा हुआ है। जिसके कारण गड्ढा बन गया है। जो की कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। समस्या पोस्ट होने के बाद इसके समाधान के चलते पट्टियां रखवा दी गई है। आज के 'पब्लिक के स्टार' बने लोकेश कुमावत रामगढ़ मोड़ इलाके से पंकज उपाध्याय ने रोड पर हो रहे गड्ढे के बारे में पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने 1 महीने से नाले का कवर टूटा होने की समस्या बताई थी। जिसके बाद नगर निगम के XEN, हवामहल जोन ने तुरंत एक्शन लिया। और फेरो कवर को ठीक करवा दिया है। जिससे इलाके के लोगों को काफी राहत मिली है। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान से कनकपुरा में स्ट्रीट लाइट हुई ठीक:जयपुर में खुले सीवर-चैम्बर की समस्याएं उजागर; हिमांशु शर्मा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 2.जयपुर में सड़क, कचरा और पब्लिक टॉयलेट के हालात खराब:भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद हुई कार्रवाई; लोकेश कुमावत बने ‘स्टार ऑफिसर’ 3.जयपुर में सीवर, जलभराव और गंदगी से जनता परेशान:भास्कर समाधान पर मिल रही शिकायतें, नाले की टूटी पट्टियां हटाई, हरेंद्र सिंह बने पब्लिक के स्टार 4.जयपुर में सीवर-नाली और सफाई की समस्याएं उजागर:भास्कर समाधान पर की शिकायतों पर एक्शन, हरेंद्र सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 5.जयपुर में पार्क से सड़क तक समस्याओं का अंबार:शहर में हादसे का खतरा, कहीं टूटी सड़क; ‘भास्कर समाधान’ से मिली राहत 6.जयपुर के सूरजपोल बाजार की टूटी सड़क ठीक हुई:पाइपलाइन, नाली और लाइट की समस्याओं पर लिया एक्शन, हरेंद्र सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार' 7.दुर्गापुरा में 5 दिन से रोड लाइट बंद:बालाजी मंदिर का रास्ता कीचड़ से ब्लॉक, JEN ओ.पी. मिश्रा बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ 8.जयपुर में उठीं सीवर, सफाई और सड़क की समस्याएं:शिकायतों पर पार्क सफाई और स्ट्रीट लाइट हुई चालू, राहुल अग्रवाल बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ 9.जयपुर में बंद स्ट्रीट लाइट, जाम सीवर से जनता परेशान:भास्कर समाधान में उठीं शहर की समस्याएं, पप्पू गोयर बने ‘पब्लिक के स्टार’ 10.जयपुर में कचरा, सीवर और जलभराव की उठीं समस्याएं:भास्कर समाधान से मिली जनता को राहत, नवल किशोर बने ‘पब्लिक के स्टार’