जयपुर शहर में सफाई व्यवस्था और सीवर से जुड़ी समस्याएं लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। कई इलाकों में टूटी नालियां, जाम सीवर और खाली प्लॉट में फैली गंदगी के कारण हालात बिगड़ रहे हैं। आमजन ने इन समस्याओं को भास्कर समाधान सेगमेंट के जरिए उठाया, जिससे जमीनी हकीकत जिम्मेदार विभागों तक पहुंची। शिकायतों के बाद कई क्षेत्रों में कार्रवाई भी हुई, जिससे लोगों को राहत मिलने लगी है और व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है। राम नगर रोड पर टूटी नालियां राम नगर रोड से रघुवीर सिंह ने पोस्ट कर बताया कि शिव कॉलोनी में नालियों के फेरो कवर टूटे हुए हैं। इसके कारण गंदगी फैल रही है और क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भिंडो का रास्ता में सफाई नहीं मोहम्मद मुबारिक कुरैशी ने पोस्ट किया कि उनके क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं हो रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे गंदगी का अंबार लगा हुआ है। झोटवाड़ा में 2 महीने से बह रहा सीवर का पानी गोपी नगर, झोटवाड़ा से इमरान सामी ने पोस्ट किया कि शिव नगर क्षेत्र में पिछले 2 महीनों से सीवर का गंदा पानी बह रहा है। समस्या लगातार बनी हुई है और अब तक समाधान नहीं हुआ है। खाली प्लॉट बना कचरा घर शिवानंद मार्ग, मालवीय नगर से सुरेश ने पोस्ट किया कि सेक्टर-1 में खाली प्लॉट में लोग कचरा डाल रहे हैं। इससे बदबू और मच्छरों की समस्या बढ़ रही है और बीमारियों का खतरा बना हुआ है। नहरू नगर में सफाई शुरू मोनिका शर्मा ने पोस्ट किया था कि उनके क्षेत्र में सड़क पर सफाई नहीं हो रही थी। शिकायत सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर सफाई व्यवस्था शुरू करवाई, जिससे लोगों को राहत मिली। रामलला जी का रास्ता में कचरे की समस्या दूर हनुमान ने पोस्ट किया था कि उनके क्षेत्र में कचरे की समस्या गंभीर थी। मामला उठने के बाद सफाई करवाई गई और क्षेत्र को कचरे से मुक्त किया गया, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली। कुसुम यादव बनी आज की 'पब्लिक की स्टार' रामलला जी का रास्ता क्षेत्र में कचरे की समस्या के समाधान में कुसुम यादव ने अहम भूमिका निभाई। शिकायत सामने आने के बाद उन्होंने त्वरित हस्तक्षेप कर संबंधित विभाग से समन्वय किया और सफाई कार्य सुनिश्चित करवाया। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली और व्यवस्था में सुधार देखने को मिला। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान में उजागर हुई जयपुर की हकीकत:गंगापोल में कचरा-सीवर से लोग बेहाल, हरनाथपुरा की सड़कें बनीं मुसीबत; मनोज मुदगल फिर बने ‘पब्लिक के स्टार’ 2.भास्कर समाधान में उजागर हुई शहर की दुर्दशा:न्यू सांगानेर रोड और झोटवाड़ा में जनता परेशान, मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान का असर, जिम्मेदारों तक पहुंचीं शहर की समस्याएं:कई इलाकों में मिली राहत; कुसुम यादव बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ 4.भास्कर-समाधान का असर, जयपुर में गंदे पानी की समस्या दूर:शहरभर से उठीं गंदगी, कुसुम यादव बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ 5.भास्कर समाधान का असर, मानसरोवर में पाइपलाइन ठीक हुई:जयपुर में जाम नालियां-सड़कें बनीं बड़ी समस्या, हिमांशु शर्मा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 6.बसों में भीड़ से बढ़ी परेशानी, सांगानेर में सीवर ओवरफ्लो:कार्रवाई से कुछ इलाकों में राहत, लोकेश कुमावत बने 'स्टार ऑफिसर' 7.भास्कर समाधान से कनकपुरा में स्ट्रीट लाइट हुई ठीक:जयपुर में खुले सीवर-चैम्बर की समस्याएं उजागर; हिमांशु शर्मा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.जयपुर में सड़क, कचरा और पब्लिक टॉयलेट के हालात खराब:भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद हुई कार्रवाई; लोकेश कुमावत बने ‘स्टार ऑफिसर’ 9.जयपुर में सीवर, जलभराव और गंदगी से जनता परेशान:भास्कर समाधान पर मिल रही शिकायतें, नाले की टूटी पट्टियां हटाई, हरेंद्र सिंह बने पब्लिक के स्टार 10.जयपुर में सीवर-नाली और सफाई की समस्याएं उजागर:भास्कर समाधान पर की शिकायतों पर एक्शन, हरेंद्र सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’