महिला की सुरक्षा को लेकर डायल 112 की तर्ज पर 42 महिला पीसीआर वैन राजस्थान पुलिस को मिली है। इन्हें शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में सीएम भजन लाल शर्मा ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। आयोजना एवं आधुनिकीकरण एडीजी, डॉ. प्रशाखा माथुर ने बताया कि 42 महिला पीसीआर वैन में पहला प्रयास होगा कि महिला पुलिसकर्मी तैनात हो। उपलब्धता के आधार पर महिला पुलिस कर्मी लगाईं जाएंगी। अगर महिला उपलब्ध नहीं है तो पुरुष कांस्टेबल वैन में तैनात होंगे। अब त्वरित कार्रवाई होगी फोल्डिंग स्ट्रेक्चर लगाए, जरूरत पर वैन भी अस्पताल ले जा सकेगी