जयपुर में विदेश भेजने और नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने के 3 कॉल सेंटर मिले। साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत CST और एनडीपीएस यूनिट ने बुधवार को यह कार्रवाई की। टीम ने महेश नगर और जालूपुरा थाना क्षेत्र में संचालित तीन फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान 22 युवक-युवतियां काम करते हुए मिले। जिन्हें कार्रवाई के लिए संबंधित थानों के सुपुर्द कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया- आरोपी सोशल मीडिया और मोबाइल कॉल के जरिए लोगों से संपर्क करते थे। इसके बाद कनाडा समेत विभिन्न देशों का वीजा दिलाने का भरोसा देकर उनसे ऑनलाइन रकम जमा करवाई जाती थी। जांच में सामने आया कि पूरा नेटवर्क सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा रहा था। स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया- लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी की जा रही थी। करीब 10 दिन से पुलिस टीम इन पर निगरानी कर रही थी। इसके बाद इनके ठिकाने पर कार्रवाई की। ये पीड़ित को फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर-फर्जी वीजा देते थे। आरोपियों के खाते फ्रीज करवाए गए हैं। आरोपियों से पुलिस पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं। गणपति प्लाजा में संचालित फर्जी कॉल सेंटर पर छापा सबसे पहले जालूपुरा थाना क्षेत्र के एमआई रोड स्थित गणपति प्लाजा में संचालित फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यहां से पांच मोबाइल फोन, तीन रजिस्टर, उपस्थिति पंजिका, दस्तावेज, सीपीयू और मॉनिटर बरामद किए गए। इस संबंध में जालूपुरा थाने में बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गणपति प्लाजा में फर्जी कॉल सेंटर से गिरफ्तार आरोपी न्यू सांगानेर रोड स्थित नवजीत बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 608 में चल रहे दूसरे फर्जी कॉल सेंटर इसके बाद महेश नगर थाना क्षेत्र में न्यू सांगानेर रोड स्थित नवजीत बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 608 में चल रहे दूसरे फर्जी कॉल सेंटर पर कार्रवाई की गई। यहां से पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर छह मोबाइल फोन, छह रजिस्टर, उपस्थिति पंजिका और डायरी जब्त की गई। न्यू सांगानेर रोड स्थित नवजीत बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 608 से गिरफ्तार आरोपी मॉल में खोल रखा था ऑफिस तीसरी कार्रवाई महेश नगर क्षेत्र स्थित ट्रिनिटी मॉल में की गई, जहां "कनाडा ग्लोबल वीजा" के नाम से कार्यालय संचालित कर लोगों को फर्जी वीजा दिलाने का झांसा दिया जा रहा था। यहां से 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मौके से एक लैपटॉप, 11 मोबाइल फोन, दो रजिस्टर, उपस्थिति पंजिका और डायरी बरामद की गई। ट्रिनिटी मॉल स्थित फर्जी वीजा कॉल सेंटर से गिरफ्तार आरोपी लैपटॉप सहित 40 मोबाइल बरामद कार्रवाई के दौरान तीनों कॉल सेंटरों से एक लैपटॉप और करीब 40 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने तीनों कॉल सेंटरों से 2 युवकों और 20 युवतियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई के लिए संबंधित थाना महेश नगर और जालूपुरा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तीनों मामलों में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर सभी आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में इस गिरोह के तार अन्य राज्यों तक जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब गिरोह के मास्टरमाइंड, आर्थिक लेन-देन, बैंक खातों और पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।