जयपुर में जमीन और मकान खरीदना अब महंगा होगा। सरकार ने डीएलसी दरों में जुलाई महीने से ही 5 से लेकर 49 फीसदी तक बढ़ोतरी को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। जयपुर कलेक्ट्रेट में सोमवार को कलेक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सभी सब रजिस्ट्रार ने अपने-अपने क्षेत्र में जमीनों के बाजार मूल्य का निर्धारण करते हुए प्रस्ताव रखे। इसमें ज्यादातर जमीन जो शहरी इलाके में आ रही हैं, उनमें 40 फीसदी तक वृद्धि के प्रस्ताव हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों में कई जगह 35 फीसदी तक बढ़ोतरी के प्रस्ताव आए। सूत्रों के मुताबिक बैठक में कई जगह से आए बढ़ोतरी के प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन्हें सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई। ज्यादातर जगह 5 से लेकर 40 फीसदी तक वृद्धि के प्रस्ताव रखे गए। वहीं कुछ चुनिंदा कॉलोनियों में 49 फीसदी तक बढ़ोतरी का भी प्रस्ताव रखा गया। बता दें कि 4 महीने में दूसरी बार जमीनों की डीएलसी दरें बढ़ाई जाएगी। इससे पहले अप्रैल 2026 में भी वृद्धि की गई थी। इन जगह 49 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव बैठक में सब-रजिस्ट्रार ने खातीपुरा रोड स्थित भारतेंदु नगर में डीएलसी दरों में 49 फीसदी वृद्धि की सिफारिश की। यहां वर्तमान में डीएलसी दरें 15400 से 16940 रुपए है, जो 40 से 60 फीट तक की रोड पर मौजूद जमीनों की हैं। वहीं इससे छोटी सड़कों पर कीमतें 12650 रुपए प्रति वर्गमीटर है। एक अप्रैल को बढ़ी थी कीमतें भजनलाल सरकार में जयपुर में डीएलसी की दरें अब तक तीन बार बढ़ चुकी हैं। बता दें कि अप्रैल में जयपुर के अलावा प्रदेश के सभी जिलों में भी सरकार ने 10 फीसदी डीएलसी की दरों में बढ़ोतरी की थी। इसके बाद मई में फाइनेंस सेक्रेटरी ने सभी कलेक्टर्स को जून के तीसरे सप्ताह तक डीएलसी की बैठक करने के निर्देश दिए थे। …………………. यह खबर भी पढ़ें... राजस्थान में घर और जमीन खरीदना होगा महंगा:एक महीने पहले ही 10 प्रतिशत बढ़ी थी DLC रेट, कलेक्टर दरों को लेकर करेंगे रिव्यू राजस्थान में एग्रीकल्चर, आवासीय और कॉमर्शियल उपयोग की जमीन की डीएलसी दरें फिर बढ़ने की संभावना है। 1 अप्रैल को ही सरकार ने सभी जगहों पर डीएलसी दरों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। अब एक बार फिर दरें बढ़ने से जमीन, फ्लैट और मकान की रजिस्ट्री कराना महंगा हो जाएगा। (पूरी खबर पढ़ें)