जयपुर पर्यटन से आगे बढ़कर शिक्षा का पसंदीदा डेस्टिनेशन बन गया है। शांत वातावरण, कम खर्च, अच्छी इंडस्ट्री और सुरक्षित माहौल की वजह से UP, बिहार, MP समेत कई राज्यों के छात्र यहां आ रहे हैं। एसकेआईटी कॉलेज ने इस हब को मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। यहां 100 प्रतिशत योग्य छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट मिलता है। इस साल 800-850 छात्र प्लेस हो चुके हैं। कॉलेज वर्ल्ड क्लास शिक्षा देता है ताकि कोई छात्र बाहर जाकर अपने आप को कम न महसूस करे। AI को लेकर कॉलेज ने एडवांस लैब्स बनाईं। इंटर्नशिप और इंटरडिसिप्लिनरी प्रोजेक्ट्स के जरिए AI को टूल बनाकर सिखाया जा रहा है। स्टार्टअप्स के लिए इनक्यूबेशन सेंटर चल रहे हैं जो भविष्य में गूगल-अमेज़ॅन जैसी कंपनियां तैयार कर सकते हैं। एसकेआईटी के डायरेक्टर जयपाल मील ने कहा कि AI हर फील्ड में जरूरी है और हम छात्रों को डरने की बजाय इसका इस्तेमाल सिखाते हैं। एडवांस लैब्स, रोबोटिक्स, मेट्रो कनेक्टिविटी और किफायती को-वर्किंग स्पेस भी लगातार बढ़ रहे हैं। एसकेआईटी जैसे संस्थान प्रैक्टिकल एक्सपोजर और इंडस्ट्री टाई-अप से छात्रों को तैयार कर रहे हैं।