जयपुर में एक्सप्रेस-वे हाईवे पर ट्रेलर-ट्रक आपस में भिड़ गए। ओवर स्पीड के कारण ओवरटेक करते समय दोनों टकरा गए। दोनों वाहन पुलिया से नीचे गिरते-गिरते बचे। यह हादसा करणी विहार इलाके में एक्सप्रेस-वे हाईवे पर रविवार शाम करीब 5:15 बजे हुआ। हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ, लेकिन एक्सीडेंट से ट्रैफिक व्यवस्था कुछ देर के लिए बिगड़ गई। ट्रक के ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा करणी विहार पुलिस थाने के SHO हवा सिंह ने बताया- एक्सप्रेस-वे हाईवे पर एक ट्रेलर चल रहा था। उसी दौरान पास से ओवरटेक करते ट्रक निकला। ओवर स्पीड के चलते ट्रेलर और ट्रक आपस में भिड़ गए। आपस में टकराकर पुलिया से नीचे गिरते-गिरते बचे। भिड़ंत के चलते ट्रक में रखे कैमिकल के ड्रम नीचे गिर गए। हादसे में दोनों गाड़ियों में मौजूद ड्राइवर-कंडेक्टर बाल-बाल बचे। एक्सीडेंट की सूचना पर करणी विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने केमिकल के फैलाव के चलते फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी बुलाकर पानी डाला गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क किनारे करवाकर बाधित ट्रैफिक को शुरू करवाया।