जयपुर में मंगेतर ने शादी का झांसा देकर युवती से रेप किया। आरोपी युवक ने अजमेर की रहने वाली 23 साल की युवती पर मिलने का दबाव बनाया और उसे होटल में बुलाया, जहां उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। जयपुर पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर FIR दर्ज की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर बयान दर्ज कर आरोपी मंगेतर को अरेस्ट किया है। आरोपी एक साल तक मिलने के बहाने बुलाता और अलग-अलग जगह ले जाकर रेप की वारदात को अंजाम देता रहा। परिजनों ने पिछले साल कराया था रिश्ता थानाधिकारी ने बताया कि अजमेर की रहने वाली 23 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पिछले साल परिजनों ने उसके लिए रिश्ता देखा था। रिश्ता पसंद आने पर आरोपी युवक से उसकी सगाई हो गई। सगाई होने के बाद दोनों एक-दूसरे से मोबाइल कॉल के जरिए बातचीत करने लगे। आरोप है कि आरोपी मंगेतर ने बातचीत के दौरान उससे मिलने का दबाव बनाया। जयपुर के होटल में मिलने बुलाकर आरोपी मंगेतर ने जोर जबरदस्ती की। विरोध करने पर सगाई होने के बाद शादी होने के लिए कहकर शारीरिक संबंध बनाए। सालभर तक शादी का झांसा देकर करता रहा रेप रिपोर्ट के मुताबिक, सालभर तक शादी का झांसा देकर आरोपी मंगेतर उसको धोखा देता रहा। जयपुर के अलावा अलग-अलग जगहों पर मिलने बुलाकर उसका देहशोषण करता रहा। शादी का समय नजदीक आने पर आरोपी मंगेतर ने इनकार कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़ित युवती ने जयपुर के पुलिस स्टेशन में आरोपी मंगेतर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 14 अक्टूबर को FIR दर्ज की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर बयान दर्ज किए। जांच के बाद बुधवार रात दबिश देकर आरोपी मंगेतर को धर-दबोचा।