दिल्ली-NCR में खराब मौसम के चलते हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग में परेशानी और एयर ट्रैफिक कंजेशन के कारण चार फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया। इनमें तीन फ्लाइट्स को दिल्ली-NCR में खराब मौसम के चलते, जबकि एक फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर कंजेशन के कारण जयपुर भेजा गया। डायवर्ट होकर जयपुर पहुंचने वाले विमानों में घरेलू उड़ानों के साथ एक इंटरनेशनल फ्लाइट भी शामिल है। सभी विमानों ने जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। वहीं, नांदेड़ से गाजियाबाद जा रही स्टार एयर की फ्लाइट में लोकसभा सांसद स्वामी साक्षी महाराज भी सवार थे। गाजियाबाद में लैंडिंग नहीं हो पाने के कारण विमान को जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। ऐसे में गाजियाबाद पहुंचने के बजाय सांसद साक्षी महाराज जयपुर पहुंच गए। स्टार एयर की फ्लाइट में सांसद साक्षी महाराज सवार थे दरअसल, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1060 भुवनेश्वर से दिल्ली जा रही थी। दिल्ली-NCR में खराब मौसम के कारण इस फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। इसी तरह स्टार एयर की फ्लाइट S5-187 नांदेड़ से गाजियाबाद जा रही थी। इस विमान को भी खराब मौसम के चलते दिल्ली की जगह जयपुर भेजा गया। इस फ्लाइट में लोकसभा सांसद स्वामी साक्षी महाराज सहित कई यात्री सवार थे। यात्रियों को गाजियाबाद पहुंचना था, लेकिन मौसम के कारण विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी और फ्लाइट को जयपुर लाना पड़ा। जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद स्टार एयर की फ्लाइट में सवार यात्रियों को ऑफलोड किया गया। इसके बाद यात्रियों को सड़क मार्ग से गाजियाबाद भेजने की व्यवस्था की जा रही है। सांसद स्वामी साक्षी महाराज भी इसी फ्लाइट में मौजूद थे। दिल्ली-NCR में खराब मौसम के चलते विमान का निर्धारित गंतव्य तक नहीं पहुंच पाना यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बना। विमान के जयपुर डायवर्ट होने से यात्रियों को आगे का सफर सड़क मार्ग से करना पड़ रहा है। मकाउ से दिल्ली जा रही इंटरनेशनल फ्लाइट भी डायवर्ट वहीं, मकाउ से दिल्ली जा रही फ्लाइ प्रो एयरलाइंस की इंटरनेशनल फ्लाइट FP-8652 को भी दिल्ली में खराब मौसम के कारण जयपुर डायवर्ट किया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग नहीं हो पाने के चलते विमान को जयपुर भेजने का फैसला लिया गया। इसके बाद फ्लाइट ने जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। इंटरनेशनल फ्लाइट के डायवर्ट होकर जयपुर पहुंचने से एक बार फिर दिल्ली-NCR के मौसम का हवाई यातायात पर असर सामने आया। दिल्ली एयरपोर्ट पर कंजेशन से भोपाल-दिल्ली फ्लाइट भी डायवर्ट इसके अलावा एयर इंडिया की भोपाल-दिल्ली फ्लाइट AI-1886 को भी जयपुर डायवर्ट किया गया। हालांकि, इस फ्लाइट को खराब मौसम के बजाय दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंजेशन के कारण डायवर्ट किया गया। इस तरह कुल चार फ्लाइट्स जयपुर पहुंचीं, जिनमें तीन फ्लाइट्स खराब मौसम और एक फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर कंजेशन के चलते डायवर्ट हुई। दिल्ली-NCR में मौसम की स्थिति और एयरपोर्ट पर विमानों के दबाव के कारण उड़ानों के संचालन पर असर देखने को मिला।