जयपुर में साथियों के हमला कर अपने ही एक दोस्त से लूट करने का मामला सामने आया है। डंडे से मारपीट कर हमलावर साथियों ने उसके पैर तोड़ दिए। घायल कर उसकी बाइक छीनकर फरार हो गए। करणी विहार थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर हमलावर साथियों की तलाश शुरू कर दी है। बाइक से घर लौट रहा था हेड कॉन्स्टेबल राधेश्याम ने बताया- पांच्यावाला निवासी राजेश मेहरा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनके बेटे मिथलेश पर उसके साथियों ने हमला कर लूट की वारदात की है। शाम करीब 6:30 बजे मिथलेश कनकपुरा रेलवे स्टेशन स्थित श्मशान के पास से बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान उसके जानकार साथी मयंक व युवराज ने अपने दोस्तों के साथ मिथलेश को रोक लिया। बाइक छीनकर फरार हो गए बीच रास्ते रोककर डंडे से हमला कर रोड पर गिरा लिया। मारपीट कर मिथलेश के दोनों पैर तोड़ डाले। घायल करने के बाद हमलावर दोस्त उसकी बाइक छीनकर फरार हो गए। जैसे-तैसे सूचना पर घायल मिथलेश को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया। करणी विहार थाना पुलिस ने घायल मिथलेश के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया। पुलिस जांच के साथ हमलावरों की तलाश कर रही है।