जयपुर में शनिवार रात गैस सिलेंडर में आग लगने से हंडकंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची गलतागेट थाना पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया। हालांकि, पुलिस ने तुरंत सिलेंडर को मकान से बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना गलतागेट थाना इलाके में बासबदनपुरा के शिवा कॉलोनी में शनिवार रात 10 बजे की है, जहां सिलेंडर में आग लगने से घर में रखा कुछ सामान भी जल गया। देखिए, हादसे से जुड़ी 2 PHOTO'S सिलेंडर में आग, मकान में मौजूद लोगों में दहशत गलता गेट SHO धर्म सिंह ने बताया कि शिवा कॉलोनी स्थित एक मकान में गैस सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में आग लगने से मकान में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। आग ने मकान में रखे गद्दे और सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने तुरंत मकान से सभी लोगों को बाहर निकाला। मकान के अंदर पहुंचे पुलिस जवानों ने जैसे-तैसे गीला कपड़ा कर गैस सिलेंडर को उठाकर बाहर ले गए, जहां सिलेंडर की आग पर काबू पा लिया गया। वहीं फायर बिग्रेड की एक गाड़ी की मदद से मकान में लगी आग पर भी तुरंत काबू पाया गया। समय रहते गैस सिलेंडर को बाहर निकाल लेने के चलते बड़ा हादसा होने से रोक लिया गया। ----------- ये खबर भी पढ़िए… जयपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट का VIDEO:आग बुझाने के दौरान हुआ धमाका; सिलेंडर के टुकड़े दूर जाकर गिरे जयपुर में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से दहशत फैल गई। चाय की थड़ी में आग लगने पर अंदर रखा सिलेंडर चपेट में आ गया। तेज धमाके के साथ फटे सिलेंडर के टुकड़े दूर जाकर गिरे। करणी विहार थाना पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। (पूरी खबर पढ़ें…)