जयपुर के अलग-अलग इलाकों में सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और बेसहारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आई हैं। कहीं छह महीने से सीवर लाइन टूटी हुई है तो कहीं सड़क पर रोशनी की व्यवस्था नहीं है। वहीं, वाल्मीकि कॉलोनी में सड़क पर बह रहे गंदे पानी और गिरधर मार्ग पर टूटी पानी की पाइपलाइन की समस्या का समाधान करवा दिया गया है। इन समस्याओं के समाधान के लिए पार्षद सुमन रमेश भाटी आज की 'पब्लिक की स्टार' बनी हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर, जिनसे लोगों को मिली राहत... पार्षद सुमन रमेश भाटी बनीं आज की 'पब्लिक की स्टार' मालवीय नगर की वाल्मीकि कॉलोनी से संदेश ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि पिछले एक महीने से सीवर लाइन जाम है। इसके कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा था और लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद पार्षद सुमन रमेश भाटी ने इसका समाधान करवाया। गिरधर मार्ग पर टूटी पानी की पाइपलाइन की समस्या हुई दूर सेक्टर नंबर 9 स्थित गिरधर मार्ग से अक्षय कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन टूटी हुई है। इससे पानी की बर्बादी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद पाइपलाइन ठीक करवाकर समाधान करवा दिया गया। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान की जरूरत है... त्रिपोलिया गेट के पास छह महीने से टूटी सीवर लाइन, फैल रही गंदगी कंवर नगर स्थित त्रिपोलिया गेट से मुकेश अग्रवाल ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले छह महीने से सीवर लाइन टूटी हुई है। इसके कारण गंदगी फैल रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों ने सीवर लाइन की मरम्मत करवाने की मांग की है। सांगानेर में सड़क पर नहीं है एक भी स्ट्रीट लाइट सांगानेर से मुकेश माली ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सड़क पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है। एक भी लाइट नहीं होने से रात के समय पूरा रास्ता अंधेरे में रहता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। रहवासियों ने सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की है। लवकुश नगर में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा, राहगीर परेशान टोंक फाटक स्थित लवकुश नगर से गोविंद ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में बड़ी संख्या में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। पशुओं के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। लोगों ने बेसहारा पशुओं की समस्या का समाधान करवाने की मांग की है। सुभाष मार्ग पर लंबे समय से नहीं हो रही सफाई सुभाष मार्ग से विकास शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में काफी समय से सफाई नहीं हो रही है। इसके कारण आसपास गंदगी जमा हो रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों ने नियमित सफाई करवाने की मांग की है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में जनसमस्याएं:त्योहारी सीजन में भी दो महीने से बंद रोड लाइटें, कहीं सड़क-बिजली तो कहीं पानी की परेशानी 2. शास्त्री नगर में 15 दिन बाद हुआ पार्क साफ:बजाज नगर में सफाई की समस्या से मिली राहत 3.श्रीराम विहार में डेढ़ साल बाद बनी सड़क:पार्षद प्रवीण ने किया कचरे की समस्या का समाधान 4. 22 गोदाम के वार्ड 16 में कचरा हुआ साफ:डॉ. उदिता सिंह चौहान बनीं 'पब्लिक की स्टार' 5. भास्कर समाधान से समस्याओं पर हुआ एक्शन:गोवर्धन नगर में 22 साल बाद बनी सड़क 6. जयपुर की समस्याएं, भास्कर समाधान से राहत:कहीं कचरे और सीवर से परेशानी, तो कहीं रोड लाइट ठीक होने से मिली राहत 7. पार्षद भवानी सिंह राजावत बने 'पब्लिक के स्टार':कहीं कचरे से लोग परेशान, कहीं बंद लाइटों से खतरा; समाधान की मांग 8. पार्षद सीपी कुमावत बने 'पब्लिक के स्टार':खुले बिजली बॉक्स की समस्या हुई दूर 9. पार्षद प्रवीण कुमार बने 'पब्लिक के स्टार':मुरलीपुरा में पोस्ट के बाद बदल दिया मेनहोल का टूटा ढक्कन 10. ‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:टंकी बने 2 साल हुए, कंठ अब भी प्यासे, आवारा पशु लोगों पर कर रहे हमला