जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। अभय कमांड सेंटर में आए एक धमकी भरे संदेश में 40 करोड़ रुपए की मांग की गई है। रकम नहीं देने पर अस्पताल को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई। सूचना पर पुलिस और जांच एजेंसियां मौके पर पहुंची और गहन जांच की। एसएमएस हॉस्पिटल के प्राचार्य दीपक माहेश्वरी ने बताया कि करीब 2 से 3 घंटे तक चले सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि गहराई से जांच के बाद पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद प्रशासन ने राहत महसूस की। आरोपी हरियाणा से डिटेन उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े 5 से 6 बजे के बीच अभय कमांड सेंटर को धमकी भरा कॉल मिला था। साइबर सेल की मदद से जब कॉल करने वाले नंबर को ट्रेस किया गया तो उसकी लोकेशन हरियाणा में मिली। इसके बाद जयपुर पुलिस ने तुरंत हरियाणा पुलिस से संपर्क किया और एक विशेष टीम को वहां रवाना किया। एसएमएस हॉस्पिटल थानाधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हरियाणा से डिटेन कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और फिरौती की बड़ी रकम मांगने के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जयपुर लाया जा रहा है, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। देखिए, घटना के PHOTOS… -- ये खबर भी पढ़ें--- जयपुर में विधानसभा-हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में लिखा- RDX के 15 धमाके करेंगे; पूर्व सीएम गहलोत को लौटना पड़ा जयपुर में सोमवार को राजस्थान विधानसभा, हाईकोर्ट और सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। विधानसभा सचिवालय को सुबह 11:10 बजे एक ईमेल आया। इसमें अगले 3 घंटे में विधानसभा भवन को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई थी। (पूरी खबर पढ़ें)