सी.एस.टी. और पुलिस थाना सदर के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए बनीपार्क स्थित होटल ट्रेडिशनल हवेली में संचालित अवैध हुक्का बार पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हुक्का बार मैनेजर को गिरफ्तार कर मौके से 7 हुक्के, हुक्का सामग्री और भारी मात्रा में तंबाकू फ्लेवर जब्त किए। डीसीपी क्राइम संजीव नैन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल ट्रेडिशनल हवेली में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किया जा रहा है। सूचना पर बुधवार देर रात सीएसटी टीम और थाना सदर पुलिस ने संयुक्त रूप से दबिश दी। मौके पर युवक और युवतियां हुक्का पीते पाए गए। होटल मैनेजर सुभहा राय को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 7 हुक्के, चिलम, रबर पाइप और विभिन्न तंबाकू फ्लेवर के डिब्बे जब्त किए। वहीं फ्लेवर हुक्का पीते मिले 6 लोगों के कोटपा एक्ट के तहत चालान किए गए। इस संबंध में थाना सदर जयपुर पश्चिम में राजस्थान धूम्रपान प्रतिषेध एवं कोटपा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।