इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का जयपुर में पहला मैच 25 अप्रैल को होगा। इस बार स्टूडेंट्स के लिए टिकट में खास रियायत करते हुए 1800 रुपए वाले टिकट 500 रुपए में दिया गया। स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व रखे सभी टिकट गुरुवार को करीब 4 घंटे में बिक गए। वहीं दोपहर तक टिकट खत्म होने पर जिन युवाओं को टिकट नहीं मिले उन्होंने काउंटर पर लगे बैनर फाड़ दिए। इससे पहले सुबह से ही SMS स्टेडियम के बाहर स्टूडेंट्स की लंबी लाइन लगी रही। स्टूडेंट्स को आईकार्ड दिखाने के बाद ही टिकट दिया गया। सवाई मानसिंह स्टेडियम के बाहर स्टूडेंट्स कड़ी धूप में सुबह से लाइन लगाकर खडे़ रहे। कड़ी मशक्कत के बाद स्टूडेंट्स को टिकट मिले। वहीं कई स्टूडेंट्स टिकट नहीं मिलने से मायूस भी हुए। पहले देखें IPL मैच के लिए टिकट लेने की मशक्कत के PHOTOS एक आईडी कार्ड पर मिला एक टिकट राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने बताया- राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद मैच के लिए स्टूडेंट्स के लिए ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर 500 रुपए में टिकट दिया गया। सवाई मानसिंह स्टेडियम के वेस्ट गेट पर बने ऑफलाइन काउंटर पर स्टूडेंट्स टिकट ब्रिकी की गई। एक आईडी कार्ड पर केवल एक ही टिकट दिया गया। स्टूडेंट्स को मिलने वाला ये टिकट ईस्ट स्टैंड के होंगे, जहां से दर्शक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को नजदीक से देख पाएंगे। इस स्टैंड का टिकट 1800 रुपए का है, लेकिन छात्रों को विशेष छूट के तहत सिर्फ 500 रुपए में दिया गया। टिकट नहीं मिलने पर युवाओं ने बैनर फाड़े टिकट काउंटर पर दोपहर तक 500 रुपए वाले टिकट खत्म हो गए। इसके बाद जिन युवाओं को टिकट नहीं मिले उन्होंने नाराजगी जताई। कुछ युवाओं ने टिकट काउंटर पर लगे बैनर को फाड़ भी दिया। हालांकि पुलिस प्रशासन ने युवाओं को समझाकर मामला शांत करवाया। ऑफलाइन टिकट काउंटर पहले से ही शुरू राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने पहले ही सवाई मानसिंह स्टेडियम के ईस्ट, वेस्ट और नॉर्थ गेट्स पर ऑफलाइन टिकट काउंटर शुरू कर दिए हैं। ये काउंटर हर दिन सुबह 11 से शाम 6 बजे तक खुले रहते हैं। अभी यहां सामान्य दरों पर टिकट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सबसे सस्ता ईस्ट स्टैंड का टिकट इस बार IPL टिकटों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सबसे सस्ता ईस्ट स्टैंड टिकट 1800 रुपए में उपलब्ध है, जो पिछले सीजन के मुकाबले 300 रुपए महंगा है। वहीं सबसे महंगा टिकट ड्रीम लाउंज का है, जहां से मैच देखने के लिए दर्शकों को 40 हजार रुपए तक चुकाने पड़ रहे हैं। इतना ही नहीं, टिकटों की कीमतें डिमांड के अनुसार लगातार बढ़ भी रही हैं। --- IPL से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए- जयपुर में 500 रुपए में भी देख सकेंगे IPL मैच:25 अप्रैल को RR और SRH का मुकाबला; जानें- ये टिकट किसे-कब मिल सकता है जयपुर में IPL के चार मैच होंगे:गिल, पंत, अभिषेक और अक्षर को खेलते देख पाएंगे फैंस; जानें- राजस्थान रॉयल्स के कब होंगे मुकाबले