जयपुर में केसर स्वीट्स की दुकान को सीएमएचओ टीम ने शुक्रवार को सीज कर दिया। सीएमएचओ टीम ने दुर्गापुरा से जेएलएन मार्ग जाने वाले एसएल मार्ग स्थित केसर स्वीट्स पर 24 अगस्त को छापा मारा था। इस दौरान काजू कतली सहित कई मिठाइयों के सैंपल ​लेकर जांच करवाई थी, जिसमें काजू कतली का सैंपल अनसेफ मिला था। इसके बाद भी 1 महीने तक CMHO स्तर पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। मामला मीडिया में आने के बाद 26 अक्टूबर को दुकान का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद भी दुकान से मिठाइयां बेची जा रही थी। दुकान के ताला लगाकर सीज किया दुकान का फूड लाइसेंस सस्पेंड होने के बाद मिठाई बेचने की शिकायत स्वास्थ्य मंत्री के स्तर पर हुई तो फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट हरकत में आया और सीएमएचओ जयपुर को मामले पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उच्च स्तर से निर्देश मिलने के बाद सीएमएचओ डॉ. मनीष मित्तल ने टीम को भेजकर केसर स्वीट्स की दुकान पर ताला लगाकर उसे सीज करवाया। ------ ये खबरें भी पढ़ें... जयपुर में अचार में मिली मरी छिपकलियां और मच्छर:85 हजार किलो अचार और सॉस जब्त; फर्म का लाइसेंस निलंबित करने के निर्देश जयपुर में सेंट्रल फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट और सीएमएचओ जयपुर सेकंड की टीम ने मुहाना मंडी में 19 अक्टूबर को मैसर्स श्री श्याम फूड्स पर कार्रवाई की थी। अचार की टंकियों में मरी छिपकलियां, मच्छर-मक्खियां और मकड़ी के जाले मिले। टीम ने करीब 85 हजार किलो रखे माल को सीज कर दिया गया था। (पूरी खबर पढ़ें) जयपुर में 12 मिठाई शॉप पर फूड डिपार्टमेंट का छापा:खराब तेल में पका रहे थे कचौरी; एक जगह मिला 150 किलो बदबूदार घेवर जयपुर में फूड सेफ्टी टीमों ने कान्हा स्वीट्स, रावत मिष्ठान भंडार, सोढाणी स्वीट्स, बीएमबी सहित 12 बड़ी मिठाई की दुकानों पर 21 अगस्त को छापा मारा था। टीमों ने इन दुकानों से घेवर, बर्फी, मावा, समोसा, मिल्क केक के सैंपल लिए थे। (पूरी खबर पढ़ें) जयपुर के चोखी ढाणी में 90 किलो काजू टुकड़ी सीज:पैकिंग पर एक्सपायरी डेट नहीं थी, खाद्य तेल भी मिला अनसेफ जयपुर के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट चोखी ढाणी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 90 किलो काजू टुकड़ी सीज की थी। टुकड़ी की पैकिंग पर मेकिंग और एक्सपायरी डेट नहीं थी। वहीं खाद्य तेल, मावे के सैंपल भी लिए। विभाग को 181 पोर्टल पर शिकायत मिली थी। इसके बाद मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय की फूड सेफ्टी टीम ने जुलाई को कार्रवाई की थी। (पूरी खबर पढ़ें)