जयपुर में 3 मई रविवार को खेतेश्वर जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सिद्ध पीठाधीश्वर तुलसाराम महाराज के सानिध्य में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। इसके साथ ही “एक शाम खेतेश्वर दाता के नाम” भव्य भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें भजन सम्राट एवं गोभक्त प्रकाशदास महाराज अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे। कार्यक्रम को लेकर राजपुरोहित समाज जयपुर और जयपुर संभाग के बंधु लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजकों के अनुसार, प्रदेशभर से राजपुरोहित समाज के लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने कल जयपुर पहुंचेंगे। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए अध्यक्ष कुलदीप सिंह राजपुरोहित, सचिव उत्तम सिंह राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष देवी सिंह राजपुरोहित सहित समस्त कार्यकारिणी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं मनोहर सिंह राजपुरोहित, मदन सिंह नारवा, माधोसिंह सिंह कोलु सहित सैकड़ों समाजबंधु भी व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। कार्यक्रम की जानकारी एडवोकेट अशोक राजपुरोहित (पालड़ी) द्वारा दी गई, जिन्होंने समाज के सभी बंधुओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।