जयपुर में हाईटेंशन लाइन से अचानक करंट दौड़ने से इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। हाईटेंशन लाइन का आउटडोर रिपयेर करते समय शटडाउन लिया था, लेकिन लाइन में करंट छोड़ दिया। करंट से गंभीर झुलसे इलेक्ट्रीशियन को देखकर लाइनमैन मौके से फरार हो गए। सेज थाना पुलिस ने SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता ने लापरवाही के चलते बेटे की मौत को लेकर AEN-JEN, लाइनमैन सहित ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। 4 महीने पहले ही हुई थी शादी SI प्रवीण कुमार ने बताया- हादसे में सांगानेर के बडवाली ढाणी पीपला निवासी संजय कुमावत (28) की मौत हो गई। वह ठेकेदार उमेश शर्मा के पास बिजली विभाग के हाईटेंशन लाइन (11 हजार केवी) में आउटडोर कीट रिपयरिंग का काम करता था। करीब 4 महीने पहले ही संजय की शादी हुई थी। 15 अप्रैल को शाम करीब 7 बजे लाइनमैन योगेन्द्र जैन ने AEN आरडी सैनी व JEN सुरेन्द्र से शटडाउन की परमिशन लेकर आउटडोर कीट रिपयरिंग के लिए बोला था। दौलतपुरा ग्राम में लाइनमैन बलवीर सिंह और रामफूल गुर्जर के साथ इलेक्ट्रीशियन संजय काम कर रहा था। 40 प्रतिशत काम पूरा हुआ था, करंट दौड़ गया लाइनमैन बलवीर और रामफूल ने हाईटेंशन केबल उतार दी। जिसके बाद संजय आउटडोर कीट रिपेयर करने का काम कर रहा था। करीब 30-40 प्रतिशत रिपेयर होने के दौरान ही लाइट चालू करने से लाइन में करंट दौड़ गया। हाईटेंशन लाइन में दौड़े करंट से संजय गंभीर रुप से झूल गया। लोगों ने हॉस्पिटल में करवाया एडमिट हादसे के बाद लाइनमैन बलवीर और रामफूल मौके पर इलेक्ट्रीशियन संजय को जली हालत में देखकर छोड़ भाग गए। स्थानीय लोगों ने राहगीरों की मदद से गंभीर झुलसी हालत में संजय को SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने संजय को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची सेज थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता संजय कुमावत ने AEN आरडी सैनी व JEN सुरेन्द्र, लाइनमैन योगेन्द्र जैन, बलवीर सिंह व रामफूल गुर्जर और ठेकेदार उमेश शर्मा के खिलाफ लापरवाही के चलते बेटे की मौत का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई है।