दैनिक भास्कर की मुहिम 'भास्कर समाधान' जनता की समस्याओं को दूर करने का एक बड़ा जरिया बन रही है। जयपुर के रामगंज बाजार में दुकान नंबर 26 के बाहर महीनों से हो रहे पानी के लीकेज और जलभराव की समस्या को निवर्तमान मेयर कुसुम यादव ने तुरंत कार्रवाई कर सुलझा दिया है, जिसके बाद वे 'पब्लिक की स्टार' बन गई हैं। इसके अलावा, झालाना डूंगरी के शेखावत नगर और सांगानेर के दादू दयाल नगर में सीवर ओवरफ्लो की गंदगी को दुरुस्त किया गया है, साथ ही शिकारपुरा रोड पर नीचे लटकते बिजली के खतरनाक तारों को भी ठीक कर दिया गया है। हालांकि, सोडाला, जयसिंहपुरा खोर, ढेर के बालाजी और आगरा रोड पर पानी-सड़क-सीवर की कुछ अन्य समस्याओं के समाधान की आस अभी भी बनी हुई है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।) पाइपलाइन में लीकेज की समस्या खत्म जयपुर के रामगंज बाजार के रहने वाले अमित ने कुछ समय पहले 'भास्कर समाधान' पर पानी की पाइपलाइन में लीकेज की समस्या पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि दुकान नं 26 के बाहर पानी में लीकेज होने के कारण लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा था और रोड पर भी जलभराव हो रहा था। समस्या पोस्ट होने के बाद निवर्तमान मेयर से मामले में कार्रवाई कर समाधान करवा दिया है। कुसुम यादव बनीं 'पब्लिक की स्टार' रामगंज बाजार के रहने वाले अमित ने पाइपलाइन में लीकेज की समस्या पोस्ट की थी। जिसपर निवर्तमान मेयर कुसुम यादव ने कार्रवाई कर समाधान करवा दिया है। दरअसल, कुछ समय पहले अमित ने बताया था कि लाइन में लीकेज से काफी समस्या हो रही थी। सीवर का पानी सड़क की बहने की समस्या का समाधान झालाना डूंगरी के शेखावत नगर से नीर सिंह ने सीवर का पानी सड़क की बहने की समस्या के बारे में लिखा था। उन्होंने बताया था कि सीवर लाइन कई दिनों से बह रही थी। पूरी रोड पर गंदगी हो रही थी। हालांकि, समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर समाधान करवा दिया है। दादू दयाल नगर में दुरुस्त हुई सीवर लाइन सांगानेर क्षेत्र के वार्ड नं 56 से मुकेश शर्मा ने भी लिखा था कि दादू दयाल नगर में सीवर का पानी रोड पर ओवरफ्लो हो रहा है, जिसके कारण लोगों तो गंदगी में रहना पड़ रहा था। राहत की खबर है कि समस्या सामने आने पर विभाग हरकत में आया और समाधान करवा दिया है। शिकारपुरा रोड से सामने आई समस्या पर हुआ एक्शन सांगानेर क्षेत्र की शिकारपुरा रोड के रहने वाले गोवर्धन सैनी ने बिजली के तारों के मामले में पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि बिजली के तार रोड पर काफी नीचे की तरफ थे। जिससे लोगों को करंट लगने के डर बना हुआ था, हालांकि समस्या पोस्ट होने के बाद विभाग ने कार्रवाई की और समाधान करवा दिया है। अभी भी कुछ समस्याओं पर कार्रवाई की आस... सड़क पर बह रहा सीवर का पानी जयपुर शहर के सोडाला में स्थित स्वेज फार्म से सुमित कंदोई ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर सीवर लाइन चोक होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि लाइन चोक होने से गंदा पानी रोड पर बह रहा है। जिसके कारण वहां से गुजरने वालों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों को गंदगी से गुजरना पड़ रहा है। सिर्फ 3 गलियां छोड़ सभी जगह बन रही सड़क जयसिंहपुरा खोर के रोहित नगर 5 से मुकेश जैन ने सड़क से संबंधित समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि इलाके में रोड बनाने का काम चल रहा है। जिसमें से 6 गलियों में तो रोड बनाई जा रही है, लेकिन सिर्फ 3 गलियां छोड़ दी गई है। लोगों को ये कहकर टाल दिया गया कि अभी इन गलियों का टेंडर पास नहीं हुआ है इसीलिए यहां सड़क नहीं बनाई जाएगी। ढेर के बालाजी से सामने आई गंदगी की समस्या ढेर के बालाजी पथ नं 3 निवासी हर्ष ने 'भास्कर समाधान' पर साफ-सफाई न होने के बारे में समस्या पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि गली में सफाई करने कोई भी नहीं आता है। कई बार मामले में शिकायत भी की है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने मांग की है कि समस्या का समाधान किया जाए। विनायक एनक्लेव से पास से सामने आई पानी की समस्या आगरा रोड के जामडोली में विनायक एनक्लेव से पास रहने वाले अंकित गुप्ता ने पानी की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि पिछले 1 महीने से पीने का पानी नहीं आ रहा है। लोगों को बताया जा रहा है कि बीसलपुर की टंकी के वॉल में कुछ खराबी होने के कारण ये समस्या बनी हुई है। लोगों का कहना है कि इस समस्य़ा का जल्द समाधान किया जाए। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.झोटवाड़ा और शास्त्री नगर में जनता परेशान:आगरा रोड और मांग्यावास को मिली बड़ी राहत, पार्षद और निगम के एक्शन से कई इलाकों में समाधान 2.जयपुर में जनसमस्याओं पर तुरंत एक्शन:लापरवाही के खिलाफ धरातल पर दिखा बड़ा असर, निवर्तमान पार्षद मनोज मुदगल की तत्परता से बड़ी कार्रवाई 3.शास्त्री नगर में मनोज मुदगल ने करवाई सफाई:जयपुर के कई इलाकों से हटा कचरा, तो कई जगहों पर सीवर और गंदगी से जूझ रहे लोग 4.एईएन हिमांशु शर्मा बने 'स्टार ऑफिसर':जलभराव, हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं सुलझीं; ESI डिस्पेंसरी की परेशानी बरकरार 5.जयपुर में अधूरी सड़कें और खतरनाक पेयजल का संकट:काना विहार से लेकर सिद्धार्थ कॉलोनी तक फैली अव्यवस्था, लोगों ने लगाई सुधार की गुहार 6.हनुमान वाटिका में 1 साल से टूटी रोड:मानसरोवर में बीच सड़क पर गैस पाइपलाइन का टैंक, पानी के संकट पर पार्षद शिव सोनी ने लिया एक्शन 7.कचरा, जलभराव और टूटी सड़कें बनी बड़ी समस्या:‘भास्कर समाधान’ पर उठी नागरिकों की आवाज, बनी पार्क और सांगानेर में हुआ समाधान 8.जयपुर में 'भास्कर समाधान' का असर:हरमाड़ा और विद्याधर नगर में चमकीं बंद पड़ी रोड लाइटें, शिकायत के महज 24 घंटे के अंदर जागा प्रशासन 9.जयपुर में कीचड़, धूल और अंधेरे से जनता परेशान:भास्कर समाधान से जनता को मिली राहत, शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासन 10.जयपुर में एक क्लिक पर खुली प्रशासन की नींद:टूटी पाइप लाइन ठीक, सुधरी स्ट्रीट लाइट; शहर के कई इलाकों में अब भी हाल बेहाल