जयपुर में सगे भाई के नाबालिग बहन से रेप करने का मामला सामने आया है। नाबालिग जब तीन महीने की प्रेग्नेंट हुई तो दुष्कर्म का पता चला। इसके बाद परिजनों ने अगस्त 2026 में FIR दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जांच शुरु कर दी थी। पूछताछ में नाबालिग पुलिस को गुमराह करती रही। ऐसे में पुलिस को कुछ लोगों पर शक हुआ। पुलिस ने परिवार के लोगों के डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। जांच में भेजे गए सैंपल में पीड़िता के सगे भाई का डीएनए मैच हो गया था। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी भाई को अरेस्ट किया है। पुलिस ने सोमवार दोपहर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेसी भेजी दिया। थानाधिकारी ने बताया- जयपुर की रहने वाली 15 साल की लड़की से रेप हुआ था। करीब 2 महीने पहले पेट दर्द की शिकायत पर परिजन उसे हॉस्पिटल ले गए थे। हॉस्पिटल में चेकअप करने पर डॉक्टर ने नाबालिग को करीब 3 महीने की प्रेग्नेंट होना बताया। परिजनों को नाबालिग बेटी के रेप से प्रेग्नेंट होने का पता चला। अगस्त-2026 में नाबालिग पीड़िता के परिजनों की ओर से FIR दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने मेडिकल के साथ नाबालिग पीड़िता के बयान दर्ज किए। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरु की। डीएनए सैंपल से हुआ खुलासा पुलिस को गुमराह करने के लिए नाबालिग की ओर से रेप करने वाले के बारे में जानकारी छिपाई गई। बार-बार पूछने के बाद भी नाबालिग पीड़िता पुलिस को गुमराह करती रही। पुलिस की ओर से मामले के खुलासे के लिए आस-पड़ोसी से लेकर रिश्तेदारों तक पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद कुछ जनों पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस की ओर से डीएनए के लिए सभी के सैंपल लेकर भेजे गए। जां पुलिस की ओर से रविवार दोपहर आरोपी भाई को पकड़ा गया। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।