जयपुर के एक प्राइवेट स्कूल में नाबालिग स्टूडेंट को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। ट्रायल पर पढ़ाने आए टीचर ने उसके सिर-मुंह पर 15-20 वार कर दीवार से सिर भिड़ा दिया। टीचर की बेरहमी से पिटाई से वह बेहोश होकर गिर गया। करणी विहार थाने में नाबालिग पीड़ित स्टूडेंट के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया- करणी विहार के रहने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- उनका 12 साल का बेटा पास ही प्राइवेट स्कूल में 8वीं क्लास में पढ़ता है। शनिवार को स्कूल में गणित की ट्रायल क्लास लेने के लिए धारा सिंह नाम का टीचर आया था। नाबालिग स्टूडेंट क्लास में बेंच के पास खड़े होकर साथी से किताब ले रहा था। ये देखकर अचानक गुस्से में टीचर धारा सिंह ने बच्चे को पकड़ पीटना शुरू कर दिया। टीचर ने बच्चे के सिर और मुंह पर 15 से 20 बार किए। जमीन पर बच्चे का चश्मा गिरने के साथ ही डर के कांपने लगा। मारपीट से घबराए बच्चे को देखने के बाद भी टीचर नहीं रुका। उसे क्लास से बाहर पीटते हुए बरामदे में ले गया। टीचर ने बच्चे का सिर दीवार से भिड़ाया। बेरहमी से पीटने के चलते बेहोश होकर बच्चा गिर गया। क्लासमेट की सूचना पर पहुंचे स्कूल के डीन व अन्य टीचरों ने बच्चे को संभाला। टीचर की बेरहमी से पिटाई के चलते घर पहुंचे बच्चे से स्कूल जाने से मना कर दिया। स्कूल प्रबंधन से बात करने पर ट्रायल पर आए टीचर को ज्वाइंनिंग नहीं देने की बताया गया। स्कूल में लगे CCTV फुटेज के आधार पर बच्चे से की हिसंक पिटाई को लेकर करणी विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।