जयपुर में कभी खौफ का दूसरा नाम रही 'लेडी डॉन मिंटू' के मर्डर मामले का आज खुलासा हो गया है। मामले में पुलिस ने लेडी डॉन के पति और बेटे को गिरफ्तार किया है। दोनों ने हत्या के बाद शव को कंबल में लपेटकर ऑटो से ले जाकर सूखे कुएं में फेंक दिया था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह उन्हें बेल्ट से पीटती थी। पति को उसके अवैध संबंध का भी शक था। ऐसे में उसकी हत्या कर दी। रिश्तेदारों के पूछने पर उसके जेल में होने की बात कह देते थे। आरोपियों को जिला विशेष टीम जयपुर साउथ, साइबर सेल और मुहाना थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पकड़ा। घटना 15 महीने पहले मुहाना थाना इलाके की है। पुलिस ने बुधवार बुधवार दोपहर शव बरामद कर आरोपियों को पकड़ा। पति-बेटे ने तलाश करने में नहीं ली थी दिलचस्पी डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि आरोपी मृतका का पति लालाराम (42) और बेटा हरिओम (20) निवासी किशोरपुरा, थाना मुहाना वर्तमान पता- प्लॉट नंबर बी-5, वृंदावन गार्डन के पीछे, देवराज नगर, मदरामपुरा, सांगानेर को गिरफ्तार किया गया है। मिंटू चौधरी उर्फ सीमा चौधरी 27 मई 2025 से घर से लापता थी। उसका मोबाइल भी उसी दिन से बंद था। 21 जुलाई 2025 को उसके बेटे हरिओम चौधरी ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की। इस दौरान पति और बेटे ने मिंटू चौधरी के न मिलने पर भी कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। डेढ़ साल पहले हत्या कर शव कुएं में छिपाने का खुलासा जांच के दौरान पता चला कि महिला के पति और बेटे पर शक हुआ। दोनों को रविवार को पकड़कर पूछताछा की गई, जिसमें उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी हत्या कर शव को कंबल में लपेटकर गांव अचरावाला के पास स्थित एक सुनसान कुएं में फेंक दिया था। शव को ऑटो में रखकर ले गए थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुएं से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने खुद मामला दर्ज किया। मारपीट और अवैध सबंधों के शक में ली जान पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि मिंटू चौधरी उनसे मारपीट गाली गलौच करती थी। विरोध करने पर उन्हें बेल्ट से पिटा जाता था। वहीं पति को उसके अवैध संबंधों पर शक था। महिला के परिजन और रिश्तेदार जब आरोपियों से उसके बारे में पूछते थे तो आरोपियों ने उसे मिंटू तिहाड़ जेल में बंद होना बताया। इसके बाद में भरतपुर जेल में बंद होने की बात कही गई। मिंटू की बहन ने जब जेल प्रशासन से संपर्क किया तो दोनों जगह महिला के बंद होने की जानकारी नहीं मिली। इसके बाद आरोपियों ने खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। अपराध की दुनिया में मिंटू चौधरी के नाम से थी कुख्यात मिंटू का असली नाम सीमा चौधरी था। वह जयपुर में 'लेडी डॉन' के नाम से जानी जाती थी। उसके खिलाफ 6 मुकदमे दर्ज थे। मूल रूप से देवराजनगर की रहने वाली सीमा की कहानी बेहद दर्दनाक रही। बचपन में ही उसकी मां का निधन हो गया था। घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं होने के कारण उसके पिता पैसे कमाने के लिए घर छोड़कर बाहर चले गए। पति ने छोड़ा तो पकड़ी अपराध की राह, 11 केस दर्ज घर की इकलौती बेटी सीमा उर्फ मिंटू की शादी लालाराम से हुई थी। यह रिश्ता ज्यादा नहीं चला और शादी के कुछ समय बाद ही पति ने उसे छोड़ दिया। सीमा का एक 6 साल का बेटा भी है। साल 2009 से अब तक उसके खिलाफ 11 से ज्यादा मामले दर्ज हुए। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर हत्या के पीछे के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।