जयपुर में 2 छात्र नेता और एक छात्रा पानी की टंकी पर चढ़ गए। इनमें राजस्थान विश्वविद्यालय के NSUI प्रभारी विजयपाल कुड़ी, उपाध्यक्ष कोशेन खान और मेंबर वियोना जाट शामिल हैं। तीनों स्टूडेंट जंतर-मंतर (दिल्ली) पर हुए युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे और राजस्थान के विश्वविद्यालयों (यूनिवर्सिटी) में छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग कर रहे हैं। मौके पर प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों के साथ ही सिविल डिफेंस की टीम पहुंच गई है। तीनों को टंकी से नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है। एहतियातन टंकी के नीचे जाल लगाया गया है। धीरे-धीरे छात्र नेताओं से जुड़े स्टूडेंट भी पहुंचने लगे हैं। हालांकि पुलिस उन्हें टंकी की ओर नहीं जाने दे रही है। नारेबाजी करते हुए टंकी पर चढ़े गुरुवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे टोंक फाटक पुलिया (गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास) के नजदीक बनी रेलवे की पानी की टंकी के पास राजस्थान विश्वविद्यालय के एनएसयूआई प्रभारी विजयपाल कुड़ी, वियोना जाट और कोशेन खान पहुंचे थे। एक-एक कर तीनों टंकी पर चढ़ गए। तीनों छात्र नेता हाथ में पोस्टर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…