जयपुर शहर में एक ओर जहां लोग टूटी सड़कों, खुले सीवर, गंदगी और बिजली के खतरनाक तारों जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं, वहीं दैनिक भास्कर का ‘समाधान सेगमेंट’ आम जनता की आवाज बनकर सामने आ रहा है। शहर के अलग-अलग इलाकों से लगातार आ रही शिकायतों पर अब प्रशासन भी सक्रिय नजर आ रहा है। कई गंभीर समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई कर राहत पहुंचाने वाली नगर निगम की XEN निधि जैन को आज का ‘पब्लिक की स्टार’ चुना गया है। शहर के कई इलाकों में ऐसी समस्याएं सामने आई हैं, जो कभी भी बड़े हादसों का कारण बन सकती हैं। लोगों ने दैनिक भास्कर के समाधान सेगमेंट के जरिए अपनी परेशानी साझा की, जिसके बाद संबंधित विभाग हरकत में आया। आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। खुला सीवर टैंक बना खतरा जयपुर के विनोबा मार्ग निवासी रवि कुच्छल ने समाधान सेगमेंट पर सीवर की गंभीर समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि इलाके की वह सड़क, जो एम.आई. रोड से जुड़ती है, वहां पिछले तीन महीने से सीवर का ढक्कन टूटा हुआ पड़ा है। खुला सीवर टैंक राहगीरों और वाहन चालकों के लिए लगातार खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन लंबे समय से कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। अलबर्ट हॉल के पास गंदगी से लोग परेशान आदर्श नगर के जायाचार्य मार्ग से अभय तिवारी ने क्षेत्र में फैली गंदगी और कचरे की समस्या को उठाया। उन्होंने बताया कि अलबर्ट हॉल के पास लंबे समय से कचरा जमा हो रहा है, जिससे आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बदबू, गंदगी और मच्छरों के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। झूलते बिजली के तारों से करंट का डर रेलवे स्टेशन रोड स्थित सब्जी मंडी क्षेत्र से वाहिद अंसारी ने बताया कि यहां घरों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार बेहद खतरनाक स्थिति में हैं। लोग लगातार डर के साये में जी रहे हैं। बारिश या तेज हवा के दौरान हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इन तारों को जल्द हटाया जाए या सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित किया जाए। अधूरी सड़क से जगतपुरा के लोग परेशान जगतपुरा के श्रीनाथ नगर, मंगल विहार से शमशेर सिंह मावंडा ने सड़क निर्माण का अधूरा काम उजागर किया। उन्होंने बताया कि पिछले साल प्रभु दयाल मार्ग पर सीसी रोड बनने की घोषणा हुई थी, लेकिन आज तक काम पूरा नहीं हुआ। सड़क अधूरी होने के कारण लोगों को रोजाना आवाजाही में परेशानी हो रही है। बरसात के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है। समाधान से मिली राहत कल्याणपुरी के यमुना पथ से सुनील कुमार अग्रवाल ने भी पब्लिक पार्क क्षेत्र में घरों के खुले और लीक हो रहे सीवर टैंकों की समस्या समाधान सेगमेंट पर साझा की थी। उन्होंने बताया कि इससे क्षेत्र में लगातार गंदगी फैल रही थी और बदबू के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग ने तुरंत कार्रवाई कर समस्या का समाधान कर दिया। इसी तरह जयपुर के कंवर नगर के जनता बाजार से अंकित ने एक महीने से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की थी। अंधेरे के कारण क्षेत्र के लोगों को रात में काफी परेशानी होती थी और सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती थी। XEN निधि जैन बनीं आज की ‘पब्लिक की स्टार’ कंवर नगर की स्ट्रीट लाइट समस्या पर नगर निगम की XEN निधि जैन ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने टीम को मौके पर भेजकर बंद पड़ी रोड लाइट को ठीक करवाया। इससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की। लगातार शिकायतों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित समाधान कराने के कारण XEN निधि जैन को आज का ‘पब्लिक की स्टार’ चुना गया है। उनका यह प्रयास दिखाता है कि यदि प्रशासन इच्छाशक्ति के साथ काम करे तो आम जनता की परेशानियों का समाधान तेजी से संभव है। दैनिक भास्कर का ‘समाधान सेगमेंट’ इसी तरह जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत पुल बनता जा रहा है, जहां लोगों की आवाज सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंच रही है। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद जनता को मिली राहत:स्ट्रीट लाइट और पार्क की समस्याओं का हुआ समाधान, JEN संगीता बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ 2.जयपुर में भास्कर समाधान का बड़ा असर:जनता को मूलभूत समस्याओं से मिली राहत, मनोज मुदगल बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ 3.जयपुर में मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता परेशान:अंधेरा, गंदगी और जाम सीवर के बीच कई इलाकों में हुआ समाधान, संदीप मीणा बने आज के पब्लिक के स्टार 4.जयपुर में जलभराव, खुले सीवर से हादसे का खतरा:भास्कर समाधान पर शिकायतों का हुआ समाधान, संगीता बनीं आज की ‘पब्लिक के स्टार’ 5.जयपुर में मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से जनता परेशान:पावर हाउस रोड का खतरनाक पोल ठीक; संदीप मीणा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 6.जयपुर में सीवर समस्या से आम जनता परेशान:भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद कई इलाकों में राहत; दशरथ सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 7.भास्कर समाधान का असर, महीनों से खराब लाइट हुई ठीक:कई इलाकों में सड़क, सफाई और सुविधाओं पर शुरू हुआ सुधार; जनता को मिली राहत 8.जयपुर में कचरा-सीवर की समस्या बरकरार:भास्कर समाधान का असर, आमेर-चांदपोल में स्ट्रीट लाइट दुरुस्त; JEN संदीप मीणा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 9.भास्कर समाधान का असर, 7 दिन से बंद लाइट ऑन:शिकायतों के बाद कई इलाकों में शुरू हुआ सुधार; संदीप मीणा बने पब्लिक के स्टार 10.भास्कर समाधान का असर: टूटी सड़क हुई ठीक:अधूरे कामों के बीच कई जगह शुरू हुआ सुधार; मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक के स्टार’