पंचायत चुनाव के तहत जयपुर जिले की 5 पंचायत समितियों की 112 ग्राम पंचायतों में वार्ड पंच और सरपंच के लिए शाम 6 बजे वोटिंग पूरी हो गई है। पंचायत समितिवार देखें तो दोपहर 3 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग रामपुरा-डाबड़ी में 63.75 फीसदी हुई थी। वहीं, सबसे कम 58.65 फीसदी अमरसर में हुई थी। अब देर रात तक रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 112 ग्राम पंचायतों में सरपंच बनने के लिए कुल 928 उम्मीदवार मैदान में है। 413 पोलिंग बूथ बनाए चुनावों के लिए निर्वाचन आयोग ने इन सभी 112 ग्राम पंचायतों में कुल 413 पोलिंग बूथ बनाए थे। इन पोलिंग बूथ पर कुल 3 लाख 78,364 वोटर्स है। 1273 उम्मीदवारों ने भरा था नामांकन नामां​कन प्रक्रिया के दौरान इन सभी ग्राम पंचायतों में 1273 उम्मीदवारों ने 1279 नामांकन पत्र भरे थे। इन नामांकन-पत्रों की जांच करने के बाद बचे 1273 उम्मीदवारों में से 345 उम्मीदवारों ने नाम वापस लेकर मैदान छोड़ दिया। 928 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे। आमेर, जालसू में सबसे ज्यादा ग्राम पंचायत दूसरे चरण के चुनाव में 5 पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में चुनाव हो रहे है। इसमें सबसे ज्यादा ग्राम पंचायतें आमेर और जालसू पंचायत समितियों में 25-25 है। अमरसर पंचायत समिति में 22, रामपुरा-डाबड़ी में 21 और शाहपुरा में 19 है। मतदान प्रतिशत