फलोदी जिले के भियाड़िया गांव के प्रेमा राम मेघवाल ने जयपुर में हुई 10वीं राज्य स्तरीय पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में दो मेडल जीते हैं। उन्होंने फ्री स्टाइल 100 मीटर में सिल्वर और 50 मीटर में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। 2013 में कैंसर के कारण पैर गंवाया प्रेमाराम ने 2013 में कैंसर के कारण अपना एक पैर गंवा दिया था। घुटने में गांठ होने के बाद डॉक्टरों ने कैंसर बताया था, जिसके इलाज के दौरान पैर काटना पड़ा। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के प्रज्ञा निकेतन छात्रावास के एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर के छात्र प्रेम की इस उपलब्धि पर परिवार और गांव में खुशी है। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय माता-पिता, भाई, प्रज्ञा निकेतन की अध्यक्ष डॉ. मीना बरड़िया और कोच शेराराम परिहार को दिया।