जयपुर में PG (पेइंग गेस्ट) के नाम पर मकान किराए पर लेकर कब्जा करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया गया है। गैंग का मुख्य आरोपी पकड़ में आ गया है। वहीं अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। मामला मानसरोवर इलाके का है। गैंग के खिलाफ कई मामले दर्ज डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि मुख्य आरोपी कृष्ण कुमार स्वामी (41) निवासी जिला कोटपूतली बहरोड हाल मकान नं. ए 21 श्री श्याम बॉयज पीजी केशव विहार रिद्धी-सिद्धी गोपालपुरा बाईपास पुलिस थाना मानसरोवर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर ज्युडिशियल कस्टडी (जेसी) में भेज दिया गया है। इस गैंग के खिलाफ मानसरोवर थाने के अलावा अन्य थानों में भी कई मामले दर्ज हैं। ऐसे आया मामला सामने डीसीपी साउथ ने बताया कि 20 मार्च को एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया था कि गोपालपुरा बायपास स्थित उसके मकान को किराए पर लेने वाले व्यक्ति ने बिना अधिकार के उसी मकान को किसी अन्य व्यक्ति को किराए पर दे दिया। जब मकान संभालने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें अंदर घुसने से रोक दिया। आरोपियों ने मकान खाली करने के बदले 20 लाख रुपए की मांग भी की। धमकी दी कि बिना पैसे दिए मकान कभी खाली नहीं करेंगे। फर्जी कागज बनाकर संपत्ति पर हक जताते डीसीपी साउथ ने बताया कि जांच में सामने आया कि यह एक संगठित गिरोह है, जिसका संचालन रोहित गुर्जर उर्फ रोहित शुक्ल कर रहा है। गिरोह के सदस्य मकान मालिकों से किरायानामा करते हैं। फिर उसी संपत्ति के फर्जी कागज बनाकर तीसरे व्यक्ति को किराए पर देते हैं। किराया और सिक्योरिटी खुद रख लेते हैं। मकान मालिक को कुछ नहीं देते। विवाद दिखाकर कोर्ट से स्टे ले लेते हैं और कब्जा बनाए रखते हैं