जयपुर पुलिस और बदमाशों के बीच सवाई माधोपुर में मुठभेड़ हुई। पुलिस टीम को देखते ही दोनों वांटेड बदमाशों ने अपने पास मौजूद 2 लोडेड पिस्तौल से फायर किया। पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किया गया। बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस की ओर से इलाज के लिए घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में लिया है। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे दोनों वांटेड बदमाशों को ढूंढते हुए पुलिस टीम सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर जा पहुंची थी। अब देखिए, मुठभेड़ से जुड़ी 2 PHOTOS… लूट के आरोपियों का पीछा, सवाई माधोपुर में मुठभेड़ पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर स्थित इंदिरा कॉलोनी में एक मकान में आरोपियों के ठहरने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिससे पुलिसकर्मियों को इधर-उधर छुपकर अपनी जान बचानी पड़ी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस की फायरिंग से एक आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपी हंसराज उर्फ टेंपू निवासी बाटोदा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि दूसरा आरोपी रोहित धोबी निवासी शिवाड़ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बदमाशों पर लूट का मामला था दर्ज जयपुर के प्रताप नगर थाने में बदमाश हंसराज और रोहित धोबी के खिलाफ लूट का मामला दर्ज हुआ था। पिछले काफी समय से वांछित लुटेरे हंसराज और रोहित धोबी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही थी। प्रताप नगर थाने की स्पेशल टीम में लगे हेड कॉन्स्टेबल दशरथ, कॉन्स्टेबल शंकर और कॉन्स्टेबल गणेश की टीम दोनों वांछित बदमाशों की तलाश में लगी थी। पुलिस टीम को देखते ही दोनों वांटेड बदमाशों ने अपने पास मौजूद 2 लोडेड पिस्तौल से फायर किया। पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई कर फायर किया। बदमाशों की ओर से कुल 3 फायर पुलिस पर किए गए। वहीं, पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बदमाशों पर कुल 5 फायर किए। पुलिस ने घायल हंसराज और उसके साथी बदमाश रोहित धोबी को धर-दबोचा।